{"_id":"5c69165fbdec224e0121e18a","slug":"anil-kapoor-opened-the-secretes-of-madhuri-dixit-on-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बात पर आग बबूला हो जाती हैं माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में खोले कई राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस बात पर आग बबूला हो जाती हैं माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में खोले कई राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते शनिवार 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म टोटल धमाल की स्टार कास्ट जमकर मस्ती की। इस फिल्म की प्रमोशन के लिए शो में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और डायरेक्टर इंद्र कुमार ने शिरकत की। इस दौरान कपिल शर्मा शो के सेट पर एक्टर्स ने कई राज खोले।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने 90 के दशक में बड़े पर्द पर तहलका मचा दिया था। दोनों ने साथ में 'बेटा', 'खेल', 'राजकुमार', 'राम लखन' जैसी कई हिट फिल्मे दीं। फिल्मों में अनिल और माधुरी ने खूब रोमांस किया। जब कपिल के शो में ये जोड़ी पहुंची तो पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान माधुरी दीक्षित का डांस भी देखने को मिला। अनिल कपूर और माधुरी ने 'बेटा' फिल्म के मशहूर गाने 'धक-धक करने लगा' पर रोमाटिंक डांस किया। इस गाने के कपिल शर्मा ने डिमांड की थी। इस दौरान अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के कई राज भी खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
अनिल कपूर ने बताया कि कैसे कूल रहने वाली माधुरी गुस्सा हो सेट पर गुस्सा हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि जब माधुरी को अपना खाना टाइम पर नहीं मिलता तो उनका पारा चढ़ जाता है। अनिल ने ये बताया कि माधुरी बहुत फूडी हैं वो खाना देखकर खुद को नहीं रोक पाती।
विज्ञापन
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
बता दें कि बीते दिनों 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें कपिल के शो से हटाने की डिमांड की। खबर है कि सिद्धू को शो से हटाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।