फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनीता हसनंदानी ने बेबी बंप के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- 'जन्म लूंगी मैं मां के रूप में'

Wed, 27 Jan 2021 01:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Anita hassanandani Flaunts Baby Bump In Latest Photo With Beautiful Poem On Motherhood
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

छोट पर्दे की चर्चित अभिनेत्री अनीता हसनंदानी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनीता ने कुछ महीने पहले ही इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। अनीता अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इन दिनों खूब एंज्वॉय भी कर रही हैं। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी शादी के करीब सात साल बाद माता- पिता बन रहे हैं। ऐसे में दोनों बेहद खुश हैं। वहीं अब अपने मदरहुड को अनीता ने खूबसूरत अंदाज में फैंस के साथ साझा किया है।

Anita hassanandani Flaunts Baby Bump In Latest Photo With Beautiful Poem On Motherhood
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram: @ anitahassanandani

अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनीता अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनीता ने अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसके साथ उन्होंने बेहद ही खूबसूरत कविता भी लिखी है। इस कविता में उन्होंने अपने मां बनने के एहसास को शेयर किया है।

Anita hassanandani Flaunts Baby Bump In Latest Photo With Beautiful Poem On Motherhood
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर एक फोटोशूट की नजर आ रही है। जिसमें अनीता का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अनीता ने लिखा, 'किसी किताब के रूप में नहीं। किसी पोइट्री में नहीं। अपने भीतर कुछ रच रही हूं। कुछ अनदेखा सा। कुछ रच रही हूं। या कोई मुझे रच रहा है। उसके आने से। जन्म लूंगी मैं। मां के रूप में।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita hassanandani Flaunts Baby Bump In Latest Photo With Beautiful Poem On Motherhood
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa

अनीता ने पोस्ट में ये भी बताया कि ये कविता उनके द्वारा नहीं बल्कि लेखक परितोष त्रिपाठी ने लिखी हैं। लेकिन इन पक्तियों के माध्यम से अनीता ने अपने मां बनने के एहसास के बारे में भी बात की है। अनीता का ये पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है। उनके तमाम दोस्त और फैंस इस पोस्ट पर अनीता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anita hassanandani Flaunts Baby Bump In Latest Photo With Beautiful Poem On Motherhood
अनीता हसनंदानी

गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने शुरुआती करियर के दौर में कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्हें सफलता टेलीविजन पर ही मिली है। अनीता को 'कभी सौतन कभी सहेली', 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन' के लिए पहचाना जाता है।

पढ़ें: लाल किले पर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड से सनी देओल ने झाड़ा पल्ला, कहा- दीपू सिद्धू से कोई संबंध नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed