{"_id":"6314c3d7b3b7fb65805efc73","slug":"anjali-arora-mms-leak-netizens-brutally-kacha-badam-girl-trolled-for-worshiping-lord-ganesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali Arora: MMS के बाद अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो देख भड़के लोग, कहा- 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anjali Arora: MMS के बाद अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो देख भड़के लोग, कहा- 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:57 PM IST
सार
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों एक वीडियो को लेकर खबरों में आने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों एक वीडियो को लेकर खबरों में आने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करने वाली अंजलि कई बार लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। एमएमएस लीक के बाद से ही लोग उन्हें ज्यादातक ट्रोल करते रहते हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में अंजलि फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने इस वीडियो को लेकर अंजलि फिर से नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अंजलि ने कुछ देर पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। अपने इस वीडियो में अंजलि का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को देख अंजलि को एक बार फिर आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। साथ ही लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में अंजलि गणपति बप्पा की पूजा- अर्चना करती नजर आ रही हैं। इतनी ही नहीं वीडियो में वह सलवार सूट के साथ सिर पर दुपट्टा पहने भी नजर आ रही हैं।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को शेयर करते हुए अंजलि ने कैप्शन में लिखा, वेलकम बप्पा। हालांकि, उनका यह संस्कारी अवतार सोशल मीडिया पर यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था लोगों ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। वहीं एक ने लिखा- दीदी ये सब आप पर सूट नहीं होता। एक अन्य ने कमेंट किया बहन तुम ये आरती करती हुई अच्छी नहीं लग रही हो। इसके अवाला लोग तरह-तरह के कमेंट पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे ही हैं जो उनके इस लुक और संस्कार भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
यह पहली बार नहीं जब अंजलि को इस तरह ट्रोल किया गया हो। इससे पहले हाजी अली दरगाह पर माथा टेकने पहुंचीं अंजलि को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। गौरतलब है कि कच्चा बादाम पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मशहूर हुई अंजलि कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में भी नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों एक एमएमएस लीक होने के बाद से अंजलि काफी सुर्खियों में थीं। दरअसल, वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, अंजिल ने बाद में यह साफ कर दिया था कि यह वीडियो फेक है, जिसका इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।