{"_id":"61faa2f9d55d1b282435f0df","slug":"ankita-lokhande-looks-gorgeous-with-husband-vicky-jain-in-the-post-wedding-rituals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: सुर्ख साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन और परिवार संग रस्में निभाती नजर आई एक्ट्रेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Instagram: सुर्ख साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन और परिवार संग रस्में निभाती नजर आई एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ankita lokhande
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे विक्की जैन संग शादी के बाद से पर्सनल लाइफ को लेकर लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हर लड़की की तरह अंकिता भी शादी के बाद की रस्में निभा रही हैं और वह कई रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर ही पता चलता है कि सिर्फ पति विक्की जैन संग नहीं बल्कि अंकिता का उनके पूरे परिवार संग अच्छा बॉन्ड है।
2 of 4
ankita lokhande
- फोटो : insta
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह विक्की जैन और परिवार के साथ मंदिर में शादी के बाद की रस्में निभाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, नए बंधन और नई सीख। अंकिता अपने पूरे परिवार के संग पूरी रस्म को पूरे दिल से निभाती दिखाई दे रही हैं।
3 of 4
ankita lokhande
- फोटो : insta
अंकिला ने लाल रंग की बंधनी साड़ी पहनी है, जिसमें सिल्वर गोटेदार बॉर्डर है। इस ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। विक्की जैन भी धोती पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। नवविवाहिता अंकिता इन तस्वीरों में पूरे परिवार संग पूजन अनुष्ठान करती नजर आ रही हैं। फैंस अंकिता की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी से प्रतिक्रिया देते हुए अपना प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ankita lokhande
- फोटो : insta
इस तस्वीर में अंकित विक्की जैन की बहन यानी अपनी ननद रिशू के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। अंकिता ने तीन साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद विक्की जैन से शादी की है। अभी हाल ही में उन्होंने कहा था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कुछ भी नहीं बदला है। इसके साथ ही अंकिता ने ज्यादा तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर ट्रोल करने वालों को भी जबाव दिया था और कहा था कि मेरी शादी है तो मैं तस्वीरें शेयर नहीं करुंगी तो कौन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।