फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Engagement: देवोलीना और विशाल ने की सगाई, हीरे की अंगूठी देकर एक्टर ने शादी के लिए किया प्रपोज

Wed, 02 Feb 2022 06:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 02 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से बाहर हुईं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी सर्जरी करवा कर घर लौट चुकी हैं। सर्जरी के बाद देवोलीना ने घर लौटते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी।

विज्ञापन
Devoleena Engagement: Devoleena bhattacharjee and Vishal singh get engaged the actor proposes with a diamond ring
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से बाहर हुईं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी सर्जरी करवा कर घर लौट चुकी हैं। सर्जरी के बाद देवोलीना ने घर लौटते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। इसी बीच अब अभिनेत्री से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी अभिनेता विशाल सिंह ने देवोलीना के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही उनके फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं। दरअसल अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर देवोलीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने सगाई कर ली है।

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, इट्स ऑफिशियल। इसके साथ ही उन्होंने रिंग वाली इमोजी और दिल वाला इमोजी भी कैप्शन में लिखा। सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेता विशाल सिंह देवोलीना भट्टाचार्जी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में अभिनेत्री अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्टर ने घुटने पर बैठकर अभिनेत्री को हीरे की अंगूठी और गुलाब के गुलदस्ते के साथ प्रपोज किया।

Devoleena Engagement: Devoleena bhattacharjee and Vishal singh get engaged the actor proposes with a diamond ring
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं विशाल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देवोलीना ने लिखा, आखिरकार आई लव यू विशु। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे दिलवाले इमोजी भी कमेंट किए। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही दोनों के फैंस इस कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग इसे देख काफी हैरान भी नजर आ रहे हैं।

Devoleena Engagement: Devoleena bhattacharjee and Vishal singh get engaged the actor proposes with a diamond ring
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा विशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवोलीना के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विशाल और देवोलीना एक साथ काउच पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने देवोलीना भट्टाचार्जी को भी टैग किया है। साथ ही इस तस्वीर पर एक दिल वाल इमोजी भी पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Engagement: Devoleena bhattacharjee and Vishal singh get engaged the actor proposes with a diamond ring
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि विशाल सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। दोनों ही स्टार प्लस के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया में एक साथ नजर आए थे। हालांकि सीरियल में विशाल सिंह देवोलीना के देवर के किरदार में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
Devoleena Engagement: Devoleena bhattacharjee and Vishal singh get engaged the actor proposes with a diamond ring
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। इसके अलावा बीते साल वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लंच स्टोरीज में भी नजर आई थीं। वहीं, अभिनेता विशाल सिंह आखिरी बार साल 2018 में शो कुमकुम भाग्य में नजर आए थे। इस सीरियल में वह राहुल नाम का किरदार निभाते दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह हाल ही में कुछ समय के लिए बिग बॉस 15 में भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed