{"_id":"5ab4e8234f1c1b4f5a8b4a93","slug":"anup-soni-quits-popular-show-crime-patrol-after-8-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी शो क्राइम पेट्रोल को 8 साल बाद तगड़ा झटका, सामने आ गई असली वजह ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी शो क्राइम पेट्रोल को 8 साल बाद तगड़ा झटका, सामने आ गई असली वजह
Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Crime Patrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन एक्टर अनूप सोनी बीते 8 सालों से पॉपुलर शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट कर रहे थे। इस शो में अनूप बतौर होस्ट थे। कहानी कहने का तरीका और अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनूप ने शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
2 of 5
Anup Soni
अनूप ने इस बात की जानकारी लीडिंग डेली से बात करते हुए दी। जब अनूप से पूछा गया तो उन्होंने सवाल का जवाब हां में देते हुए कहा मैं इस शो को छोड़ रहा हूं। अनूप ने कहा - '8 साल लंबा वक्त होता है। इस शो के साथ मेरा बेहतरीन सफर रहा है। मैं एक्टर हूं और बीते 5 सालों से मैंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। अब फिल्मों और सीरियल की ओर रुख करूंगा।'
3 of 5
Anup Soni
अनूप के शो छोड़ने की वजह से फैंस काफी निराश है। इस बारे में अनूप ने कहा - 'मुझे पता है उन्हें इस बात से दुख जरूर हुआ होगा लेकिन वह मेरी स्थिति भी समझेंगे। मैं एक्टर भी हूं। क्राइम पेट्रोल मेरी जिंदगी में बहुत अहमियत रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anup Soni
अनूप आखरी बार 'बालिका वधू' सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में अनूप ने भैरो धरमवीर सिंह का रोल निभाया था। आपको बता दें, कुछ दिन पहले सच्ची घटनाओं पर आधारित शो 'सावधान इंडिया' बंद हुआ है। इस शो की टीआरपी भी बहुत अच्छी थी लेकिन अचानक शो को ऑफ एयर करने का फैसला लिया गया। शो के बंद होते ही 800 लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Anup Soni
खबरों की मानें तो अचानक इतने बड़े स्टाफ से कह दिया गया कि कल से मत आना। इस शो को समय-समय पर एक्टर सुशांत सिंह और कविता कौशिक जैसे बड़े स्टार होस्ट करते थे। हैरानी की बात तो यह है कि शो के होस्ट सुशांत सिंह को भी अपने आखिरी दिन के शूट तक नहीं पता था कि यह बंद होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।