{"_id":"62e673b20cd06c16be715fae","slug":"anupamaa-anuj-kapadia-aka-gaurav-khanna-on-rumours-of-him-quitting-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupamaa: 'अनुपमा' में खत्म होने वाला है अनुज का किरदार! गौरव खन्ना बोले- शो का हिस्सा बनकर आभारी हूं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anupamaa: 'अनुपमा' में खत्म होने वाला है अनुज का किरदार! गौरव खन्ना बोले- शो का हिस्सा बनकर आभारी हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 31 Jul 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन शो 'अनुपमा' को देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं। यह शो हर हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना इस शो को अलविदा कह देंगे। उनके स्क्रीन टाइम को भी कम कर दिया गया है। अमुपना और अनुज की जोड़ी का दर्शक बहुत पसंद करते हैं और ऐसे में वह इस बात से खुश नहीं थे। वहीं, अब इस बारे में गौरव खन्ना ने बात की है।
2 of 4
गौरव खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने कहा कि मैं 'अनुपमा' के लिए पूरी तरह से डेडिकेटेड और कमिटेड हूं। वहीं, मुझे राजन शाही के अनुज वाले वर्जन पर भी पूरा भरोसा है। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या शो में उनका स्क्रीन टाइम कम किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा, मुझे जब अनुज कपाड़िया का किरदार सुनाया गया था, तो मैं जानता था कि यह रोल अब तक के किरदारों से अगल होने वाला है। और इसलिए ही दर्शकों को भी अनुज काफी पसंद आ गया।
3 of 4
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना से पूछा गया कि क्या स्क्रीन टाइम कम होने से उन्हें परेशानी होती है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं एक काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और इस शो का हिस्सा बनने पर खुद को भाग्यशाल मानता हूं। एक अभिनेता को जिंदगी में एक या दो बार ही एक मशहूर किरदार निभाने का मौका मिलता है और मैं इसके लिए आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरव खन्ना
गौरतलब हो कि गौरव खन्ना ने शो के बीच में एंट्री ली थी। ऐसे में उन्हें इस बात का डर भी थी कि दर्शकों को उनका किरदार पसंद आएगा या नहीं। लेकिन दर्शकों ने अनुज के किरदार को बहुत प्यार दिया। बता दें कि हाल ही में शो में समर का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत को दूसरे शो का हिस्सा बनने पर बाहर निकाल दिया गया है। इसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि अब अनुज के किरदार को भी खत्म किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।