बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों के साथ-साथ हर घर में प्रसारित होने वाले सीरियल्स के लिए भी उतना ही क्रेज देखा जाता है। छोटे पर्दे को लेकर दर्शकों में रोजाना बनी रहने वाली एक्साइटमेंट का कारण है, मेकर्स द्वारा हर एपिसोड में लाए जाने वाले ट्विस्ट। इन्ही मसालेदार ट्विस्ट की वजह से सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो जाती है। इस समय अनुपमा से लेकर जी टीवी के भाग्य लक्ष्मी तक के सीरियल्स में जबरदस्त धमाके देखने को मिल रहे हैं। तो, चलिए जानते हैं आज आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या दिखाया जाने वाला है।
TV Serials Updates: कपाड़िया हाउस में पाखी की एंट्री बैन..अक्षु को सरप्राइज देगा अभि, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
'अनुपमा' के आज के एपिसोड में हाईवोल्टेज ड्रामा होने वाला है। आज के एपिसोड में पाखी के तीखे बोल और लीला का फैसला सुन अनुपमा बुरी तरह से टूट जाती है। उसे इतना दर्द होता है कि फूट -फूटकर रोने लगती है। अनुपमा जब बुरी तरह से रो रही होती है इतने में ही वहां अनुज पहुंच जाता है और सबसे सवाल करता है। इसके बाद अनुज और वनराज में तीखी बहस हो जाती है। इतना ही नहीं पाखी के कारण अनुपमा की हुई बेइज्जती का बदला भी अनुज बखूबी लेगा। अनुज फैसला करेगा की आज के बाद पाखी कभी भी कपाड़िया मेंशन नहीं आएगी।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान रुद्राक्ष को फंसाने के लिए गंदी चाल चलता है और कामयाब भी हो जाता है। अरमान प्रीशा के सामने भोला भाला बनकर खड़ा हो जाता है, इतने में ही रुद्र की मां शारदा आती है और वह प्रीशा को समझाती है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे की पाखी सई पर प्रेग्नेंसी में उसको परेशान करने का आरोप लगाती है। वह सई को अल्टीमेटम दे देती है कि आगे से वह उसके केस में कुछ न ही बोले तो अच्छा होगा। पाखी को घर वापस ले जाने के लिए सई उसकी हां में हां मिलाती है और उसे घर ले जाती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे की जहां अक्षरा डॉ कुणाल का पीछा करती है। अक्षु को देख आरोही उसका पीछा करने लगती है कि आखिर अक्षरा करना क्या चाहती है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु एक केक बनाता है और अक्षरा के बर्थडे के लिए गाने की प्रैक्टिस भी करता है।