फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: 'सेट पर टॉक्सिक है माहौल', धारावाहिक के पूर्व कलाकारों का बड़ा खुलासा, 'अनुपमा' पर साधा निशाना?

Mon, 28 Oct 2024 04:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

Anupamaa EX Actors: हाल ही में एक पॉडकास्ट में, अनुपमा के पूर्व अभिनेता पारस कलनावत, निधि शाह और सुधांशु पांडे ने अनुपमा के सेट पर टॉक्सिक माहौल के बारे में खुल कर बात की।

विज्ञापन
Anupamaa Ex actors Paras Kalnawat Nidhi Shah Sudhanshu Pandey open up about the toxic work culture on sets
सुधांशु पांडे, पारस कलनावत, निधि शाह, मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजन शाही के शो में 'अनुपमा' का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली अपने किरदार से दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों कई कलाकारों ने शो को छोड़ा, जिसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने रूपाली गांगुली को जिम्मेदार ठहराया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, धारावाहिक के पूर्व कलाकारों ने बताया कि सेट में टॉक्सिक माहौल है, जिसके बाद लोगों का कहना है कि यह सब रूपाली गांगुली की वजह से हुआ है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Anupamaa Ex actors Paras Kalnawat Nidhi Shah Sudhanshu Pandey open up about the toxic work culture on sets
सुधांशु पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली को ठहराया जिम्मेदार
हाल ही में, बख्तियार ईरानी और अली असगर के साथ एक पॉडकास्ट में, शो के कुछ एक्स कलाकार, पारस कलनावत (जिन्होंने समर की भूमिका निभाई), निधि शाह (जिन्होंने काव्या की भूमिका निभाई थी) और सुधांशु पांडे (जिन्होंने वनराज शाह की भूमिका निभाई) ने अनुपमा से बाहर निकलने के बारे में बात की  और अपनी बातों से रूपाली की ओर इशारा करते हुए बताया कि कैसे उनकी वजह से समस्याएं पैदा हुई हैं।

Anupamaa Ex actors Paras Kalnawat Nidhi Shah Sudhanshu Pandey open up about the toxic work culture on sets
निधि शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @nidz_20

निधि शाह ने कही यह बात
बातचीत में अभिनेताओं से शो छोड़ने के पीछे का कारण पूछा गया और क्या फीमेल लीड रूपाली गांगुली कहीं से जुड़ी हैं। निधि शाह ने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है, वह एक अच्छी अदाकारा हैं"। इस बयान के बाद, उनके सह-कलाकार पारस और सुधांशु ने उनका मजाक उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Ex actors Paras Kalnawat Nidhi Shah Sudhanshu Pandey open up about the toxic work culture on sets
निधि शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @निधि शाह

अभिनेत्री ने किया बचाव
निधि ने बचाव करते हुए कहा, "क्या? मैं राजनीतिक रूप से सही नहीं हो रही हूं, मैं सच बोल रही हूं"। निधि ने यह भी साझा किया कि हर सेट पर दो से तीन लोग होते हैं जिनके साथ काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
Anupamaa Ex actors Paras Kalnawat Nidhi Shah Sudhanshu Pandey open up about the toxic work culture on sets
पारस कलनावत - फोटो : इंस्टाग्राम

पारस ने किया यह खुलासा
जब पारस ने कहा, "मेरे सीन कट गए थे"। इसके जवाब में निधि ने कहा, " ऐसा भी मेरे साथ बहुत हो चुका है। सीन भी कट गए थे और कपड़ों को लेकर इशू होता था, बालों को लेकर इशू होता था। मेरे साथ तो बहुत होता था कि इसको क्यों इतने अच्छे कपड़े दिए।"

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बांधे तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के पुल, फैंस ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed