आज से 80 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल रामायण फिर से शुरू हो गया है। इसका प्रसारण डीडी नेशनल पर हो रहा है। कोरोना वायरस के चलते घर में बंद लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस सीरियल का दो दिन से लोग बेसब्री से इंतजार कर रह रहे थे। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देने के उद्देश्य से भारतीय टीवी इतिहास के सफलतम शो का प्रसारण फिर किया जा रहा है।
रामायण शुरू होते ही नम हुई दर्शकों की आंखें, सोशल मीडिया पर आ रहे कमाल के रिएक्शन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दो दिन पहले ही इसका एलान किया था। रामायण शुरू होते ही सोशल मीडिया रिएक्शन भी आने लगे हैं। कोई चैनल का नंबर पूछ रहा है तो कोई अपना उत्साह ट्विटर के जरिए दिखा रहा है। कुछ ने टीवी की क्लिप भी ट्विटर पर शेयर की है। कुछ दर्शक डीडी नेशनल को धन्यवाद कर रहे हैं।
After 1987 ...very thrilling to watch RAMAYAN again from today. May Lord Ram bless us all. Jai Sri Ram 🙏 #JaiShreeRam #Ramayan #DDNational pic.twitter.com/2WQhxXjBLe Watching Ramayana along with my sons is unimaginable. It seems clock has turned back. Sharing our experience of childhood days. It is pin drop silence and listening every word of dialogue carefully.... #Ramayan #CoronaLockdown has many positives.. it has returned our old days!! pic.twitter.com/UtzFB9sBqN
अरुण गोविल और दीपिका की रामायण के अलावा महाभारत का टेलीकस्ट भी किया जाएगा। इसकी जानकारी भी प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के जरिए दी थी। जावड़ेकर ने ट्वीट करके बताया कि 28 मार्च दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज़ महाभारत के दो एपिसोड दिखाये जाएंगे। महाभारत का प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था।
#Ramayan on #Doordarshan!
Thank you..... @DDNational for broadcasting world best TV show #Ramayan again. पुराने दिनों की याद ताजा करके ऑखें भर आयीं। बहुत बहुत आभार @DDNational आपने दिल जीत लिया। pic.twitter.com/MCPNArwwfN
IN 5 MINUTES -
Watch the late 80s pack a punch epic series #Ramayan on @DDNational pic.twitter.com/AA2fzEXUt2
इस शो का निर्माण और निर्देशन दिग्गज फ़िल्ममेकर बीआर चोपड़ा ने किया था। इस माइथोलॉजिकल शो की कहानी हस्तिनापुर राज्य में कौरव और पांडवों के बीच सत्ता संघर्ष पर आधारित थी। शो में नितीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था, जबकि अर्जुन के किरदार में फिरोज़ ख़ान थे। इस शो ने फ़िरोज़ को इतनी लोकप्रियता दिलवाई कि उन्होंने असल ज़िंदगी में भी अपना नाम बदलकर अर्जुन कर लिया था।
मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, जो आज भी उनकी खास पहचान है। इनके अलावा गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर और प्रवीण कुमार ने भीम का रोल प्ले किया था। रूपा गांगुली द्रौपदी के रोल में थीं। ख़ास बात यह है कि इनमें अधिकांश कलाकारों को महाभारत ने ही लोकप्रियता दिलाई थी।
कमेंट
कमेंट X