{"_id":"5e7e2fd28ebc3e76d2168950","slug":"apart-from-ramayan-bigg-boss-13-belan-wali-bahu-bhaag-bakool-bhaag-dil-se-dil-se-shakti-have-also-re-telecast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण ही नहीं इन मशहूर धारावाहिकों की भी हुई वापसी, यहां जानिए सारे नाम और प्रसारण का समय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रामायण ही नहीं इन मशहूर धारावाहिकों की भी हुई वापसी, यहां जानिए सारे नाम और प्रसारण का समय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 13, Ramayan, Naati Pinky Ki Lambi Love Story
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन ने हाल ही में अपने सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण' का फिर से प्रसारण करने का फैसला किया है। उसी की तर्ज पर अब कलर्स भी अपने पुराने सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रमों को नए टाइम स्लॉट में पिरोकर दर्शकों के सामने पेश करने वाला है। यह कदम उन्होंने कोरोना की वजह से घर में कैद हुए लोगों को अपने टीवी चैनल की ओर आकर्षित करने के लिए उठाया है।
Trending Videos
2 of 4
Bhaag Bakool Bhaag, Dil Se Dil Se
- फोटो : amar ujala mumbai
चैनल से मिली जानकारी जिस वक्त चैनल पर पिछले दिन के शो के रिपीट टेलीकास्ट होते थे, उस जगह अब ये पुराने बंद हो चुके शो 'बेलन वाली बहू', 'भाग बकुल भाग', और 'दिल से दिल तक' दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। शाम पांच बजे से छः बजे तक कॉमेडी शो 'बेलन वाली बहू' और 'भाग बकुल भाग' का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki, barrister babu
- फोटो : amar ujala mumbai
बिग बॉस में अपनी लड़ाई झगड़े से हाहाकार मचा चुके अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की प्यार भरी कहानी 'दिल से दिल तक' को छह बजे दिखाया जाना तय किया गया है। इसके बाद के सभी कार्यक्रमों विद्या, छोटी सरदारनी, शक्ति - अस्तित्व के एहसास की, बैरिस्टर बाबू, शुभारंभ और नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी का प्रसारण अपने पुराने समयानुसार ही किया जाएगा। अंत में रात 10 बजे रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन का प्रसारण होगा।
4 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : amar ujala mumbai
वायाकॉम 18 हिंदी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश इस समय बुरे वक्त से गुजर रहा है। देश में लागू लॉकडाउन में दर्शकों को राहत पहुंचाने के लिए हम अपने दर्शकों को कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस आदि श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ सामग्री पेश करना चाहते हैं ताकि महामारी से उबरने की कोशिश कर रहे लोगों के साथी बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X