{"_id":"5e7e18368ebc3e7738598096","slug":"doordarshan-telecast-mahabharata-during-lockdown-due-to-covid-19-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण के बाद दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बीआर चोपड़ा की महाभारत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रामायण के बाद दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बीआर चोपड़ा की महाभारत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Mahabharata
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल तक के लिए देश के लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। लॉकडाउन के आदेश के साथ ही सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग उठने लगी। ऐसे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी कि रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन पर किया जाएगा। ऐसे में अब दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। छोटे पर्दे पर एक बार फिर बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 4
Mahabharata
- फोटो : social media
बता दें कि दूरदर्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर बीआर चोपड़ा की महाभारत से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए इस शो के समय और तारीख का एलान किया है। दूरदर्शन के पोस्ट के मुताबिक महाभारत 28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 2.00 बजे और शाम 7.00 बजे प्रसारित होगा। पता हो कि महाभारत टीवी जगत का सबसे पुराने शो में से एक है। इस शो का निर्देशन साल 1990 में बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिलकर किया था। महाभारत के इस शो में नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, नाजनीन, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, गुफी पेंटल और रूप गांगुली जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने महाभारत के इस शो काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Ramayan Serial
- फोटो : twitter
इससे पहले रामानंद सागर के शो रामायण को भी दोबारा प्रसारित करने की घोषणा हुई है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। रामायण सीरियल के प्रसारण की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर दी है।
4 of 4
Ramayan Serial
- फोटो : twitter
बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में उन सभी की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X