छोटे पर्दे के कलाकार पारस छाबड़ा अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर बिग बॉस 13 से सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में पहुंचकर पारस छाबड़ा ने आकांक्षा को लेकर कई खुलासे किए थे। साथ ही उन्होंने शो खत्म होने के बाद उनसे ब्रेकअप करना का फैसला तक कर लिया था। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी पारस ने अपने कई इंटरव्यू में आकांक्षा से ब्रेकअप करने का बात को कबूला, लेकिन अब उन्होंने आकांक्षा को लेकर ऐसी बात बोल दी जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
ब्रेकअप के बाद अब आकांक्षा को पारस ने कहा अच्छी लड़की, अलग होने की ये बताई असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारस छाबड़ा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने शो मुझसे शादी करोगे और बिग बॉस 13 को लेकर ढेर सारी बाते कीं। वहीं आकांक्षा पुरी के बारे में बात करते हुए पारस छाबड़ा ने कहा कि वह बहुत अच्छी लड़की हैं। उनके साथ रिश्ते में दिक्कत एक-दूसरे के विचारों की वजह से आई है। पारस छाबड़ा के अनुसार आकांक्षा पुरी और उनकी सोच एक जैसी नहीं है।
पारस छाबड़ा ने कहा, 'आंकाक्षा और मेरी सोच एक-दूसरे से मिलती नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि वह बुरी इंसान है। वह बहुत अच्छी है। ये बात मैं मुझसे शादी करोगे शो के दौरान भी बोल चुका हूं। सच बात तो ये है हमारी सोच मिलती नहीं हैं। हम दोनों के अलग-अलग नजरिए हैं। आकांक्षा के साथ रिश्ते खराब होने पर पारस छाबड़ा ने कहा, 'मुझे अभी तक समझ नहीं आता कि आकांक्षा ने मुझे शो की शुरुआत से सपोर्ट किया, लेकिन एकदम से ऐसा क्या हुआ वह पूरी तरह से मेरे खिलाफ हो गई।'
पारस ने आगे कहा कि, 'पता नहीं क्यों आकांक्षा पुरी एजाज खान के साथ मिलकर वीडियो बनाने लगी, मुझे और माहिरा को कोसने लगी।' बता दें कि इससे पहले पारस छाबड़ा ने रियलिटी शो बिग बॉस में रहते हुए आंकाक्षा से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था और बिग बॉस खत्म होने के बाद मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि पारस ने आकांक्षा से ब्रेकअप कर लिया है। इसके बाद उन्होंने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलास किया था कि बिग बॉस खत्म होने के बाद से ही आकांक्षा पुरी उसने संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं।
पारस छाबड़ा ने कहा, जब से मैं बिग बॉस से आया हूं तब से आकांक्षा मुझसे संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मैं अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' की वजह से काफी व्यस्त चल रहा हूं। अब हमारे बीच कुछ भी स्पष्ट करने का कोई मतलब नहीं है इसलिए यह बेहतर है कि हम ब्रेकअप कर लें। मैं अपने हाथ से उनके नाम का टैटू हटवाना चाहता हूं, लेकिन अपने शो की वजह से काफी व्यस्त चल रहा हूं। उन्होंने अपने पूरे रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि,आकांक्षा के साथ मेरा रिलेशनशिप काफी समय से खराब चल रहा था जो किसी भी समय खत्म हो सकता था। जिस समय मुझे बिग बॉस से ऑफर उस समय हमारे काफी झगड़े हुआ करते थे। इसके अलावा पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी को लेकर और भी ढेर सारी बाते कीं।
पढ़ें: तुलसी कुमार ने मलंग के 'फिर ना मिलें कभी' के इस वर्जन को दी आवाज, खास अंदाज में साझा की खुशी

कमेंट
कमेंट X