फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balika vadhu 2: बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहीं डॉ. कृति भारती का मिला साथ, ‘बालिका वधू 2’ में यूं होगी सार्थक बात

Mon, 09 Aug 2021 07:06 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
balika vadhu 2 Dr Kriti Bharti the Jodhpur warrior against child marriages
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह निरस्त कराने की साहसिक मुहिम के लिए विख्यात जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती ने कलर्स टीवी के चर्चित शो ‘बालिका वधू 2’ के लिए अपने जीवन की साहसिक कहानियों को साझा करने का फैसला किया है। ‘बालिका वधू 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नई गति देने के लिए डॉ. कृति भारती आगे आईं हैं। और, अपनी इस मुहिम के तहत वह राजस्थान की बालिका वधुओं के बाल विवाह निरस्त करवा उन्हें इस दंश से मुक्ति दिलाने की अपनी कुछ प्रेरक कहानियां साझा कर रही हैं। वह इस दौरान बालिका वधुओं के बाल विवाह दंश से मुक्ति दिलाने का सफर दर्शकों के साथ साझा कर रही हैं। ‘बालिका वधू 2’ के प्रमोशन में बतौर एक्टिविस्ट देश से केवल डॉ.कृति भारती को ही शामिल किया गया है।

balika vadhu 2 Dr Kriti Bharti the Jodhpur warrior against child marriages
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीब एक दशक पूर्व कलर्स टीवी का पहला व टेलीविजन इतिहास का सुपरहिट शो ‘बालिका वधू’ अब नए कलेवर में अपने सीजन 2 के साथ फिर शुरू हो रहा है। ‘बालिका वधू 2’ के सोशल मीडिया प्रमोशनल कैंपेन में वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट और बीबीसी की 100 प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में शामिल जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.कृति भारती को शामिल किया गया है। जिसके संबंध में डॉ. कृति भारती और वायाकॉम 18 के बीच बाकायदा करार भी हुआ है।

balika vadhu 2 Dr Kriti Bharti the Jodhpur warrior against child marriages
डॉ. कृति भारती - फोटो : सोशल मीडिया

‘बालिका वधू 2’ और कृति भारती की साझा मुहिम सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है। इस प्रसारण में इन बालिका वधुओं के बाल विवाह की बेडियों में जकडने, डॉ.कृति भारती की मदद से न्यायालय में बाल विवाह निरस्त करवाने से लेकर समाज एवं जिंदगी में नए मुकाम हासिल करने की तरफ कदम बढाने तक के सफर को बखूबी फिल्माया है। प्रमोशनल कैंपेन में डॉ.कृति भारती खुद बालिका वधुओं के बाल विवाह दंश से मुक्ति की दास्तां बताती नजर आ रही हैं। ‘बालिका वधू 2’ की टीम ने जोधपुर के लोकेशन पर बाल विवाह निरस्त की मुहिम में सभी स्टोरिज को फिल्माया है। उल्लेखनीय है कि ‘बालिका वधू 1’ के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर कलर्स टीवी ने मुंबई के कार्यक्रम में डॉ.कृति भारती को सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
balika vadhu 2 Dr Kriti Bharti the Jodhpur warrior against child marriages
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. कृति भारती को नामचीन अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत शेरनी मूवी की लांचिंग में रियल लाइफ शेरनीज ऑफ इंडिया टाइटल से भी नवाजा गया। डॉ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी जिसे लिम्का बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया व सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ. कृति ने अब तक 42 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और 1500 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं।

विज्ञापन
balika vadhu 2 Dr Kriti Bharti the Jodhpur warrior against child marriages
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉ. कृति भारती को यूएसए की टैफेड मैगजीन ने वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया। अंतरराष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल मॉडल और बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में भी वह शामिल हो चुकी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नॉट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से कृति को नवाजा जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed