फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 11: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नहीं हुआ कोई उलटफेर, ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' को बंपर फायदा

Thu, 23 Mar 2023 05:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 23 Mar 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 11 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media

किसी भी सीरियल के हिट होने का अंदाजा टीआरपी रेटिंग से लगाया जाता है। इस वक्त टीवी सीरियल की 11 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। बार्क द्वारा साझा की गई इस लिस्ट में कोई बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिला है। पिछले हफ्ते ही तरह ही बंपर टीआरपी लेकर स्टार प्लस का शो अनुपमा फैंस को पहली पसंद बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से टीवी सीरियल ने टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं...

barc trp week 11 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
स्टार प्लस के शो अनुपमा में इस समय छोटी अनु के जाने के बाद से अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां आ गई हैं। ऐसे में बेचारी अनुपमा की जिंदगी में फिर से गम के बादल छाए हुए हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट फैंस को खूब भा रहे हैं, जिसका नतीजा है यह शो बंपर टीआरपी के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। इस हफ्ते अनुपमा को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

barc trp week 11 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम हैं किसी के प्यार में
टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पिछली बार की तरह ही इस बार भी स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार' में ही है। ऐसा लग रहा है मानो आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस शो ने हर हफ्ते अपनी जगह पक्की कर ली हो। सई की जिंदगी में हुई नई एंट्री से कहानी में ट्विस्ट आया है, जो सबका मनोरंजन कर रहा है। सीरियल 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 11 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल में से एक है। ये सीरियल इस हफ्ते टीआरपी के चार्ट में तीसरे नंबर पर रहा है। इस सीरियल में एक बार फिर  अक्षरा और अभिमन्यु के बीच की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है। इस हफ्ते शो को 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Bholaa: क्या आपने देखा 'भोला' का सबसे खतरनाक बाइक-ट्रक चेज सीन? फिल्माने में लगे इतने दिन

विज्ञापन
barc trp week 11 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
इमली - फोटो : insta

इमली
अथर्व और इमली की कहानी के साथ आगे बढ़े इस सीरियल को इस बार भी चौथा स्थान मिला है। 'इमली' की टीआरपी में इस बार भी कोई फेरबदल देखने को नहीं मिल है। इस हफ्ते 'इमली' को 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed