टीवी जगत के पसंदीदा शोज में से एक 'भाभीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain!)' एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ने शो से अलविदा कह दिया है। अब अनीता भाभी का किरदार नेहा पेंडसे निभा रही हैं।
BhabiJi Ghar Par Hain: 'अनीता भाभी' को देख दीवाने हुए मोहल्ले के मर्द, पहली झलक से ही नेहा पेंडसे ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के बीच जब शूटिंग शुरू हुई, तो अनीता भाभी का किरदार कर रहीं सौम्या टंडन ने शो छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद अब नेहा पेंडसे (Neha Pendse) नई अनीता भाभी बनकर आ गई हैं। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें नेहा पेंडसे यानी नई अनीता भाभी ने फर्स्ट लुक से ही सबके होश उड़ा दिए हैं।
नेहा पहले दिन मरून रंग की साड़ी में दिखाई दीं। सेट पर पहुंचने बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि नई अनीता भाभी ने शहर में वापस कदम रख दिया है और उनके मोहल्ले के सभी पुरुष उन्हें देखकर काफी खुश हैं। नई अनीता भाभी को देखते ही मोहल्ले के सभी पुरुष उनके पीछे भागने लगते हैं और अनीता भाभी की वापसी की खुशी मनाते हैं।
वहीं इस प्रोमो में नेहा पेंडसे (नई अनीता भाभी) के अलावा आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), शुभांगी आत्रे (अंगूरी भाभी) और रोहताश्व गौर (मनमोहन तिवारी) को भी देखा जा सकता है। शो का नया प्रोमो खूब पसंद किया जा रहा है।
नेहा पेंडसे की सेट की तस्वीरें देख फैंस अब उनके बहुत जल्द टीवी पर दिखने का इंतजार कर रहे हैं। नेहा भी इस शो लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने भी नई अनीता भाभी की तारीफ में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा है कि ‘ये शो अब मैं तुम्हारे लिए देखूंगी’।