फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Sharma: श्रद्धा शर्मा ने राजा चौधरी संग ब्रेकअप पर किया बड़ा खुलासा, कहा- शराब के नशे में वह...

Sun, 31 Jul 2022 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Jul 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Big Boss 5 Fame Shraddha Sharma opens up on Breakup with Raja Chaudhary after Drink he got Violent
राजा चौधरी-श्रद्धा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा को फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 5 के लिए जाना जाता है। हालांकि अपनी एक्टिंग से ज्यादा वह श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को डेट करने को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। श्रद्धा और राजा रिलेशनशिप में थे लेकिन अचानक दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। अब इस रिश्ते के टूटने के बाद श्रद्धा ने अपने ब्रेकअप के कारणों के बारे में बड़ा खुलासा किया है।



 
Big Boss 5 Fame Shraddha Sharma opens up on Breakup with Raja Chaudhary after Drink he got Violent
श्रद्धा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे शुरू हुआ दोनों का रिश्ता

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान श्रद्धा ने राजा के साथ अलग होने का असली कारण बताया। इस बातचीत में सबसे पहले उन्होंने बताया कि कैसे वह एक पार्टी में राजा से मिलीं और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उसके बाद, राजा ने उसे कॉफी के लिए आमंत्रित किया। इस बीच जब राजा को पता चला कि उन्हें मछली खाना बहुत पसंद है तो वह एक्ट्रेस को अलग-अलग रेस्टोरेंट में ले गए जो मछली के व्यंजनों के लिए मशहूर थे। उन्होंने बताया कि इसी तरह धीरे-धीरे हमारा बीच प्यार परवान चढ़ता गया। हालांकि, जब उनसे ब्रेकअप की वजह पूछी गई तो उन्होंने कई चौंका देने वाले खुलासे किए। 

Big Boss 5 Fame Shraddha Sharma opens up on Breakup with Raja Chaudhary after Drink he got Violent
श्रद्धा शर्मा-राजा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
'राजा को है शराब की लत'

श्रद्धा ने खुलासा किया कि राजा दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्हें शराब की लत है। वह बहुत ज्यादा शराब पीते थे जो उनके लिए असहनीय हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि नशे में वह हिंसक हो जाते थे। उन्होंने बताया कि राजा ने कई बार शराब छोड़ने की कोशिश की। इसके लिए वह रिहैब भी गए लेकिन इस लत को दूर नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss 5 Fame Shraddha Sharma opens up on Breakup with Raja Chaudhary after Drink he got Violent
श्रद्धा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में काम करना चाहती हैं श्रद्धा  

श्रद्धा ने आगे खुलासा किया, 'उसने मुझे धोखा दिया। मैं ऐसी स्थिति में चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। मैंने उनसे यह बात उगलवाई। राजा ने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि शराब के नशे में उनसे ऐसा हुआ।' इस इंटरव्यू के दौरान  उन्होंने बताया कि वह अब टीवी की तरफ रुख नहीं करना चाहतीं। साथ ही उन्होंने फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई। श्रद्धा आखिरी बार शो 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed