फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सपना चौधरी के डांस को टक्कर देने आ रही ये कंटेस्टेंट, कल से शुरू होगा शो

Sat, 15 Sep 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant to challenge sapna chaudhary dance
TV Show

कल यानी 16 सितंबर की रात को मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शो के घर की तस्वीरें और कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। बता दें कि इन कंटेस्टेंट्स में से एक टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे का भी एक वीडियो सामने आया है जो सपना चौधरी के डांस को कड़ी टक्कर दे रहा है।

bigg boss 12 contestant to challenge sapna chaudhary dance
TV Show

सपना चौधरी के अंदाज ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' को वर्ल्ड फेमस बना दिया है।  ये गाना अब हर स्टार्स की जुबान पर रहता है। वहीं, सृष्टि भी इस गाने पर जमकर नाचती दिखाईं दी। दरअसल, ये वीडियो इसी साल के जुलाई के महीने का जहां एक पार्टी में सृष्टि अपने दोस्तों संग नाच रही थीं। इससे पहले बिग बॉस 11 में सपना और हिना खान इस गाने पर घर में एक साथ नाचती नजर आई थीं। 

bigg boss 12 contestant to challenge sapna chaudhary dance
salman khan

बात करें शो के कंटेस्टेंट्स की तो इस बार शो में 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटीज जोड़ी होंगी। कुल 21 कंटेस्टेंट्स में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। बाकी बचे 9 कंटेस्टेंट में से 3 सेलिब्रिटीज और 6 कॉमनर होंगे। मिहिका शर्मा और पोर्न स्टार डेनी-डी, शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़,परम सिंह, स्कारलेट मी रोज और सोशल मीडिया स्टार सुमेर एस परीछा यानी पम्मी आंटी को अप्रोच किया गया है। ये सभी नाम कंफर्म हैं। वहीं, दबंग खान ही जोड़ी बनाकर घर के अंदर प्रवेश करवाएंगे। ये सब जानने के बाद साफ हो गया है कि इस बार का बिग बॉस दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेन करने वाला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant to challenge sapna chaudhary dance
सलमान खान

सलमान खान ने शो की कमान चौथे सीजन 2010 में संभाली थी। तब से वह इसके 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में शो के मेकर्स का कहना है कि इस बार शो का बजट उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है इसलिए शो के होस्ट सलमान ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स को भी कम फीस मिलेगी। बता दें कि इसी बात के चलते गोवा में हुए शो के प्रीमियर लॉन्च में सलमान ने फीस के सवाल पर चुप्पी साध ली थी और मेकर्स ने भी नोटबंदी का बहाना बताकर पैसा कम देने की बात कही थी। 

विज्ञापन
bigg boss 12 contestant to challenge sapna chaudhary dance
Bigg Boss 11

हर साल बढ़ती बिग बॉस की टीआरपी ने सलमान की डिमांड भी बढ़ा दी है। बता दें कि सलमान ने शो के हिट होने के चलते प्रति एपिसोड 19 करोड़ रुपये मांगे थे। लेकिन शो के मेकर्स इस बात के लिए राजी नहीं हुए। आखिर में लंबी बातचीत के बाद सलमान को 14 करोड़ रुपये से संतुष्ट होना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed