'बिग बॉस सीजन 12' का पहला 'वीकेंड का वार' जबरदस्त रहा। सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सभी जोड़ियों की जमकर क्लास ली तो वहीं श्रीसंथ को भी परवरिश पर सवाल उठाने पर लताड़ लगाई। 'वीकेंड का वार' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान इस सीजन के पहले 'सुल्तानी अखाड़ा' में दो जोड़ियों को उतारने वाले हैं।
'बिग बॉस' में इन 2 जोड़ियों को सीजन का मिलेगा पहला स्पेशल पॉवर, क्या पलट जाएगा पूरा गेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में दिखाया गया है सलमान खान सभी घरवालों से कहते हैं कि अब आबाद होगा 'सुल्तानी अखाड़ा'। इस वीडियो में सलमान खान दो जोड़ियों के नाम लेते हैं जिसमें पहली जोड़ी सबा और सोमी की है जबकि दूसरी जोड़ी दीपिका और सृष्टि की है। यानी कि यह मुकाबला जोड़ीदार और सिंगल आए सेलिब्रिटीज के बीच होगा।
इस प्रोमो को 'बिग बॉस' के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं कि जो भी जोड़ी यह अखाड़ा जीतेगी उसे एक 'स्पेशल पॉवर' मिलेगा। वीडियो में दोनों जोड़ियां भिड़ती है और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। हालांकि कौन सी जोड़ी इस टास्क को जीतती है इस बारे में वीडियो में कुछ भी नहीं दिखाया गया है।
The 'Sultani Akhada' is back! Tune in to #WeekendKaVaar with @BeingSalmanKhan at 9 PM for a dhamakedaar surprise. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/cha1gx6XNu
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस सीजन के पहले सुल्तानी अखाड़े टास्क को दीपिका और सृष्टि जीतती हैं। अगर ऐसा होता है तो देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इन दोनों को कौन सा स्पेशल पॉवर देते हैं। आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे इस हफ्ते सुरक्षित हो चुकी है। ऐसे में नॉमिनेशन की तलवार अभी तीन जोड़ियों पर लटकी है। इन जोड़ियों में शिवाशीष -सौरभ, सबा खान-सोमी और कृति- रोशमी की जोड़ी शामिल है।
#BB12 EXCLUSIVE!
Varun Dhawan gave HMs Task of Making Pillows
Singles Won The task
Task 2
Dangal Between Saba-Somi and Dipika-Srishty
Dikipa-Srishty won
इन जोड़ियों के नॉमिनेशन होने के बाद ही 'द खबरी' ने एक ट्वीट किया था जिसके मुताबिक दीपिका, सृष्टि और कृति-सोमी की जोड़ी को सुरक्षित कहा जा रहा था। फिलहाल दीपिका और सृष्टि तो सुरक्षित हो चुके हैं वहीं अब भी तलवार बाकी लोगों पर लटकी हुई है। ट्वीट के मुताबिक दूसरे नंबर पर रोशमी बनिक और कृति वर्मा की जोड़ी तीसरे नंबर पर सृष्टि रोडे और चौथे नंबर पर सबा और सोमी की जोड़ी बताई है। वहीं पांचवें नंबर पर शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी बताई है। इस ट्वीट के मुताबिक शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी को पिछड़ते हुए दिखाया गया है।
#BB12 #Biggboss12#Breaking #VotingTrend #8AM
1 Dipika Kakar (Lead By huge)
2 Roshmi-Kriti
3 Srishty Rode
4 Somi-Saba❎❎
5 Shivanshis-Sourabh ❌❌
Dipika, Roshmi-krti and Srishty
Are now in safe zone.@SrSrishty @ms_dipika @Shoaib_Ibrahim1 @KVBohra