{"_id":"5bb887a5867a5514b8316192","slug":"bigg-boss-12-jasleen-matharu-revealed-relationship-with-anup-jalota","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: एक सवाल से सामने आ गई अनूप जलोटा के रिश्ते की सच्चाई, जसलीन बोलीं- 'हम तो कभी...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: एक सवाल से सामने आ गई अनूप जलोटा के रिश्ते की सच्चाई, जसलीन बोलीं- 'हम तो कभी...'
Sat, 06 Oct 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jasleen matharu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा जिस जोड़ी की चर्चा हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और जसलीन मथारू। किडनैपिंग टास्क के दौरान जब जसलीन ने अनूप जलोटा के लिए कोई भी कुर्बानी देने से मना कर दिया तो अनूप जलोटा ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। ऐसे में घरवालों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर ये कैसा रिलेशनशिप है जो बिना किसी खास वजह के खत्म हो गया।
2 of 5
anup jasleen
जसलीन ने अनूप को काफी मनाने की कोशिश की। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि अनूप जलोटा मान गए हैं। वहीं बिग बॉस ने भी दोनों के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का आयोजन किया। इस दौरान अनूप जलोटा घुटने पर बैठकर जसलीन को प्रपोज किया। यही नहीं उन्होंने जसलीन के लिए एक गाना भी गाया।
3 of 5
jasleen matharu
डेट पर जाने से पहले जसलीन ने एक ऐसी बात बोल दी जिससे उनके रिश्ते पर ही सवाल उठने लगे हैं। एक कंटेस्टेंट के पूछने पर कि क्या वो कभी अनूप जलोटा के साथ रोमांटिक डेट पर गई हैं तो जसलीन कहती हैं कि 'अरे नहीं... मैं अनूप जी के साथ कभी रोमांटिक डेट पर नहीं गई हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota and jasleen
अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अगर दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं तो कभी डेट पर क्यों नहीं गए। बिना डेट किए हुए दोनों ने अपना रिश्ता इतना आगे कैसे बढ़ा लिया। किसी को समझने के लिए उसके साथ वक्त बिताना जरूरी है तो जसलीन बिना वक्त बिताए अनूप जलोटा को कैसे इतना समझ पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
anup jasleen
बहरहाल, दोनों के रिश्ते की क्या सच्चाई है ये तो जल्द ही सामने आ जाएगा। बता दें कि जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं और उनकी शिष्या भी हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन में अनूप जलोटा और जसलीन का भी नाम है। सूत्रों के मुताबिक अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।