फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: अनूप-जसलीन ही नहीं इन 2 कंटेस्टेंट पर भी चढ़ा प्यार का खुमार, ये वीडियो है सबूत

Mon, 24 Sep 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 love is in the air between Kriti Verma and Shivashish Mishra
Kriti Verma and Shivashish Mishra

इस बार 'बिग बॉस' में कुछ कंटेस्टेंट जोड़ियों में आए है। हालांकि ज्यादातर 'बिग बॉस' के घर में ऐसा देखा गया है कि कंटेस्टेंट घर में आकर जोड़ियां बना लेते हैं। ऐसे में हाल ही में 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही घर में दो कंटेस्टेंट के बीच लव स्टोरी शुरू हो सकती है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यह वीडियो इस बात का सबूत है।

Bigg Boss 12 love is in the air between Kriti Verma and Shivashish Mishra
Kriti Verma and Shivashish Mishra

इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में कृति वर्मा और शिवाशीष आपस में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कृति शिवाशीष को पूल में धक्का दे देती हैं। इसके बाद शिवाशीष बाहर आते हैं। शिवाशीष को पूल से बाहर आता देख कृति भागने लगती हैं और वह उन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं।
 

Bigg Boss 12 love is in the air between Kriti Verma and Shivashish Mishra
Kriti Verma and Shivashish Mishra

वीडियो में आप देखेंगे कि शिवाशीष कृति से कहते हैं तुम पहले माफी मांगो। वीडियो में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस नोक झोंक को काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूल में रोशमी नजर आ रही हैं। कृति और शिवाशीष की दोस्ती को लेकर सलमान खान 'वीकेंड का वार' में मजाक भी कर चुके हैं। हालांकि कृति ने सलमान से कहा था कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 love is in the air between Kriti Verma and Shivashish Mishra
Kriti Verma and Shivashish Mishra

वीडियो में दिखाया गया है कि कृति घर के अंदर आती हैं और घरवालों को सारी बात बताती हैं। कृति कहती हैं कि उनका माइक गीला हो गया है। रोशमी भी पानी में गिर गई हैं और शिवाशीष को उन्होंने पूल में धक्का दे दिया था। तभी जसलीन कहती हैं कि रोशमी का माइक बंद हो गया है। इस पर कृति कहती हैं कि शायद उसने माइक पहना ही नहीं है।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 love is in the air between Kriti Verma and Shivashish Mishra
khan sisters

इसके बाद वीडियो में सोमी कृति से कहती हैं कि तुमने शिवाशीष को जब धक्का दिया था तो उसने माइक पहन रखा था। इस पर सबा सोमी से कहती हैं कि छोड़े अब डांट पड़ेगी। इसके बाद कृति रोती हैं और उन्हें करणवीर और शिवाशीष शांत कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि कृति और शिवाशीष एक साथ बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed