फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' चलेंगे इस सीजन की सबसे बड़ी चाल, सभी होंगे सेफ लेकिन ये कंटेस्टेंट जाएगा सीक्रेट रूम

Sat, 06 Oct 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 No elimination this week Anup Jalota send to Secret room
anup and jasleen

'बिग बॉस' में शनिवार का दिन सभी घरवालों के लिए काफी मुश्किल भरा रहता है। एक तो 'वीकेंड का वार' है जिसमें सलमान खान सभी प्रतियोगियों की क्लास लगाते हैं तो वहीं दूसरा घर से बेघर होने का डर भी रहता है। इस बार घर से बेघर होने के लिए 3 सेलिब्रिटी और एक जोड़ी नॉमिनेट हुई है। ऐसे में  इस बार कौन घर से बाहर जाएगा, इसका जवाब जानने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं इस 'वीकेंड का वार' में सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।



 

Bigg Boss 12 No elimination this week Anup Jalota send to Secret room
anup jasleen dinner date

इस बार घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे के अलावा अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। अब जो खबरें आ रही हैं उससे मुताबिक इस बार घर से कोई भी बाहर नहीं जाएगा। इसके साथ ही 'बिग बॉस सीजन 12' का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी होने वाला है। 'द खबरी' के मुताबिक अनूप और जसलीन की जोड़ी को सबसे कम वोट मिले हैं।

Bigg Boss 12 No elimination this week Anup Jalota send to Secret room
anup jalota bigg boss 12

ऐसे में सलमान इन दोनों में से किसी एक को घर में रहने का मौका देंगे। तभी अनूप घर से जाने का फैसला लेंगे लेकिन इस बात से अनूप भी बेखबर होंगे कि उन्हें घर से बाहर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। यानी कि इस बार कोई भी घर का सदस्य घर से बाहर नहीं जाएगा। 'बिग बॉस' के इस फैसले से इतना तो तय है कि सीक्रेट रूम से अनूप जलोटा खूब मसाला लेकर घर के अंदर बम जरूर फोड़ सकते हैं।
 



 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 No elimination this week Anup Jalota send to Secret room
deepak and karanvir

'द खबरी' के मुताबिक इस बार 'वीकेंड का वार' में करणवीर बोहरा और दीपक ठाकुर की टक्कर होगी। इस जंग को कौन जीतेगा यह फैसला आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। हालांकि इतना जरूर है कि दीपक और करणवीर के रिश्तों में आई कड़वाहट 'सुल्तानी अखाड़ा' में जरूर दिख सकती है।
 




 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 No elimination this week Anup Jalota send to Secret room
bigg boss kalkothri

आपको बता दें, इस बार कालकोठरी की सजा नेहा पेंडसे, करणवीर और श्रीसंथ भुगत रहे हैं। श्रीसंथ और करणवीर का रोमिल-सुरभि से जबरदस्त झगड़ा भी होता है। यहां तक कि श्रीसंथ खुद को बाथरूम में बंद भी कर लेते हैं लेकिन नेहा और करणवीर के समझाने पर वह शांत होते हैं और बाहर आ जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed