{"_id":"5bfc23b1bdec22414b47c26d","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-cried-these-contestant-nominate-in-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 : दोस्तों में पड़ी दरार, श्रीसंथ फिर रोए फूट-फूटकर,इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 : दोस्तों में पड़ी दरार, श्रीसंथ फिर रोए फूट-फूटकर,इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 के अब तक 70 दिन पूरे हो चुके हैं। हर हफ्ते घर के कंटेस्टेंट भी घर से बेघर हो रहे हैं। वहीं हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार भी नॉमिनेशन से पहले घर के सदस्यों के बीच काफी हंगामा देखने को मिला है। वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया से पहले श्रीसंथ फिर से फूट-फूटकर रो पड़े।
Bigg Boss
- फोटो : twitter
इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सबसे अच्छे दोस्त कहे जा रहे रोमिल, सुरभि, सोमी और दीपक आपस में ही भीड़ गए। नॉमिनेशन प्रक्रिया से पहले इन सभी के बीच काफी मुंह बहस देखने को मिली। इनकी लड़ाई को देखते हुए बिग बॉस ने एक बार फिर से बड़ा खेल खेल दिया। जिससे इन दोस्तों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बार लाइन ऑफ कंट्रोल टास्क के द्वारा नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा किया गया।
Bigg Boss
- फोटो : twitter
इस हफ्ते बिग बॉस ने घर की कैप्टन सुरभि को विशेष अधिकार देते हुए घर में मौजूद कंटेस्टेंट को अपनी मर्जी से नॉमिनेट करने का मौका दिया। सुरभि ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है। इस नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए दो टीम बनाई गई। पहली टीम में दीपक, रोमिल, दीपिका, जसलीन थे, वहीं दूसरी टीम में सोमी, श्रीसंथ, करणवीर, रोहित। पिछले हफ्ते दीपक के साथ गलत तरीके के पेश आने पर बिग बॉस ने मेघा को सीधे इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पहले से ही नॉमिनेट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss
- फोटो : twitter
इस प्रक्रिया के तहत इन दोनों टीम में से सुरभि सबसे ज्यादा जिस टीम के सदस्यों को नॉमिनेट करतीं, वह पूरी टीम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाती। बिग बॉस द्वारा मिले इस खास मौके को भुनाते हुए सुरभि राणा ने इस हफ्ते दीपक, रोमिल, दीपिका और जसलीन की टीम के सदस्यों को ज्यादा नॉमिनेट किया। इसी के साथ इस हफ्ते बिग बॉस के घर में दीपक, रोमिल, दीपिका, जसलीन और मेघा नॉमिनेट हुई हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss
- फोटो : twitter
वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया से पहले श्रीसंथ ने अपने मैच फिक्सिंग पर बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने रोते हुए एक बार फिर से कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की मैच फिक्सिंग नहीं की थी। इतना कहने के बाद श्रीसंथ फूट-फूटकर होने लगे। आपको बता दें कि इस बार विकेंड का वार पर सृष्टि रोडे घर के बेघर हो गई हैं।