बिग बॉस 12 में लग्जरी बजट टास्क के बाद एक और टास्क दिया गया। सभी घरवाले मिलकर कप्तानी के लिए चार सदस्यों सुरभि, दीपिका, दीपक और रोमिल का नाम आगे करते हैं। सभी दावेदार को घर में से किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लेना है जो उनकी जगह तलवार पकड़कर खड़े रह सकें और टास्क में टिके रहें।
बिग बॉस 12: सुरभि राणा ने मैच फिक्सिंग केस में श्रीसंथ पर उठाए सवाल, ऐसे मिला मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टास्क के दौरान सुरभि, श्रीसंथ को धक्का मार देती हैं और दोनों के बीच खूब नोंक झोंक होती है। टास्क खत्म होने के बाद भी सुरभि राणा, श्रीसंथ को कई बातों को लेकर उन्हें सुनाती हैं। गुरुवार को दिखाए गए एपिसोड में जहां पूरे टास्क में सुरभि और श्रीसंथ के बीच लड़ाई होती रही, वहीं आज यानी शुक्रवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में भी ये लड़ाई जारी रहेगी।
#BiggBoss12 ke ghar mein @sreesanth36 ke cricket career ki bhi badnaami ki #SurbhiRana ne! Kya yeh baat le aayegi ghar mein jhagde ka naya bhavandar? Dekhiye #BB12 mein aaj raat 9 baje. @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/hk7eCXs1WW
— COLORS (@ColorsTV) November 30, 2018
सुरभि को जवाब देते हुए श्रीसंथ कहते हैं कि 'मुझे जो बोलना था बोल दिया। सच सबके सामने है। इस तरह से लगे आरोपों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।' कुछ दिनों पहले श्रीसंथ ने शो में 'थप्पड़ कांड' पर चुप्पी तोड़ी। सुरभि राणा से बातचीत करते हुए श्रीसंथ ने इसका जिक्र किया और कहा कि 'आज मैं इस पूरे घटना की सच्चाई बताना चाहता हूं। हां, मैं बहुत उत्तेजित था ये बात मैं मानता हूं। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। तभी हरभजन सिंह ने मुझे पंच मार दिया, उसे थप्पड़ कह ही नहीं सकते।'
मैच फिक्सिंग पर श्रीसंथ बिग बॉस में कहते सुनाई दिए, 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर बना। जब मैं जेल में था तो मां डिप्रेशन में चली गईं थी।' उन्होंने बताया कि वे इस घटना के बाद किस तरह से टूट गए थे। रात-रातभर सो नहीं पाते थे और हर चीज से डरते रहते थे। शो में शामिल अन्य साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए श्रीसंथ बताते हैं कि एक बार उन्हें स्टेडियम तक से बाहर कर दिया गया था।