{"_id":"5b125e244f1c1b9b6e8b5d2c","slug":"bigg-boss-12-to-have-adult-star-and-controversial-celebtrities-as-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: एडल्ट स्टार से लेकर समलैंगिक तक, इस बार शो में होंगे ये कंटेस्टेंट्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: एडल्ट स्टार से लेकर समलैंगिक तक, इस बार शो में होंगे ये कंटेस्टेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
salman khan bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलिटी शोज में सबसे विवादित बिग बॉस का 12वां सीजन पहले से भी बोल्ड और कॉन्ट्रोवर्शियल होने वाला है। कम से कम मेकर्स तो इसे ऐसा ही बनाना चाहते हैं। तभी तो उन्होंने तय कर लिया है कि वह इस बार एक एडल्ट फिल्म स्टार को शो का हिस्सा बनाएंगे। इससे पहले शो में सनी लियोनी को लाया गया था और टीआरपी के लिहाज से शो को काफी फायदा भी हुआ था।
salman khan bigg boss
'टेलीचक्कर' की रिपोर्ट के अनुसार, चैनल और एंडमोल ने फैसला किया है इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में आएंगे। यानी इस बार सिर्फ एक नहीं बल्कि दो एडल्ट स्टार्स शो का हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें सेक्स एडिक्ट,स्ट्रिपर या एस्कॉर्ट को भी प्रतिभागी बनाया जाएगा।
Bigg Boss 11
इस बात की संभावना है कि शो में समलैंगिग जोड़ा नजर आए। सूत्रों के मुताबिक शो के लिए गे या लेसबियन कपल को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा शो के मेकर्स ऐसे लोगों की भी तलाश कर रहे हैं जो एग्जॉटिक डांसिंग से जुड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11
सास-बहू की जोड़ी, विवादित पत्रकार, झाड़-फूंक करने वाले, ड्रग एडिक्ट्स को भी बिग बॉस 12 का हिस्सा बनाने की तैयारी है। खबर है कि जून तक शो के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मेकर्स ने जैसा चाहा है अगर उन्हें वैसे ही कंटेस्टेंट्स मिल जाएं, तो शो का सुर्खियों में बने रहना तय है।
विज्ञापन
Bigg Boss 11
बिग बॉस 12 सितंबर में लॉन्च होगा। खबर है कि जोड़ी थीम पर होने की वजह से इस बार सलमान के साथ साथ एक और सिलिब्रिटी शो होस्ट करता नजर आ सकता है (या सकती है)। पिछले दिनों खबर आई थी कि शो में शुभांगी अत्रे, रोनित रॉय और करण पटेल भी नजर आ सकते हैं।