'बिग बॉस 13' में ऐसी कई जोड़ियां बनकर निकलीं जिन्हें फैंस एक साथ देखना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।
दूर रहकर भी आसिम और हिमांशी हुए रोमांटिक, लॉकडाउन में ऐसे बिता रहे वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति है। वहीं सितारे भी अपना वक्त घर पर ही किसी ना किसी तरह बिता रहे हैं। आसिम और हिमांशी पहले तो एक दूसरे से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे लेकिन अब माहौल को देखते हुए उन्होंने भी घर पर रुकना ही बेहतर समझा।
आसिम और हिमांशी एक दूसरे से नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल का सहारा लिया है और वीडियो कॉल के जरिए ही बातचीत कर रहे हैं। हिमांशी ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर वीडियो कॉल के दौरान की है। साथ ही उन्होंने कई सारे हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं।
❤️❤️ pic.twitter.com/TNGQKBwm05
तस्वीर में हिमांशी की केवल एक आंख नजर आ रही है। वहीं आसिम सामान्य लुक में हैं। उन्होंने सफेद टीशर्ट के साथ लाल रंग की टोपी लगाई हुई है। दोनों ने अपने फैंस को भी यही सलाह दी है कि इस वक्त किसी से भी मिलने से बचें और घर पर ही रहें।
बीते दिनों हिमांशी ने अपनी मां से आसिम को मिलवाया था। मां से मिलते हुए दोनों की तस्वीर भी सामने आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आसिम और हिमांशी म्यूजिक वीडियो 'काला सोहना है' में नजर आ चुके हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। हालांकि इसे बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया।
A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on