फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि के भाई ने सुनाई माहिरा की मां को खरी-खोटी, बहन पर कमेंट नहीं आया रास

Tue, 11 Feb 2020 05:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 11 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Rashmi Desai Brother Gourav Lashes Out on Mahira Sharma Mother Saniya
रश्मि देसाई, गौरव देसाई, सानिया शर्मा - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर के अंदर जितने लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद चल रहे हैं। उतने ही बिग बॉस के घर के बाहर भी चल रहे हैं। घर के बाहर कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले आपस में झगड़ रहे हैं। घर के अंदर जिस बात पर आपस में घर वाले झगड़ते हैं। तो बाहर उनके घर वाले उसी मुद्दे को लेकर एक दूसरे से भिड़ जाते हैं।

Bigg Boss 13 Contestant Rashmi Desai Brother Gourav Lashes Out on Mahira Sharma Mother Saniya
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

इस बार झगड़ा हुआ है रश्मि के भाई और माहिरा की मां का। बिग बॉस के घर के अंदर का हाईवोल्टेज ड्रामा घर के बाहर भी दिखाई दे रहा है। कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स जितना अपने कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। उतना ही वो उनके संरक्षण में भी लगे हुए हैं। हाल ही में रश्मि देसाई के भाई गौरव ने माहिरा शर्मा की मां को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

Bigg Boss 13 Contestant Rashmi Desai Brother Gourav Lashes Out on Mahira Sharma Mother Saniya
Gaurav Desai and Rashami Desai - फोटो : twitter

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि के भाई गौरव ने माहिरा की मां को रश्मि के ऊपर कमेंट करने पर जमकर लताड़ लगाई। दरअसल माहिरा की मां सानिया, आसिम के भाई उमर रियाज और रश्मि देसाई के भाई गौरव का एक इंटरव्यू हुआ। इस दौरान रश्मि के भाई ने माहिरा की मां पर नाराजगी जाहिर की। रश्मि के भाई ने कहा, 'सॉरी आंटी लेकिन आपके उस कमेंट से मैं बहुत उदास हूं। एक मां होने के बावजूद आप इंटरव्यू में एक लड़की के बारे में इस तरह के कमेंट कैसे कर सकती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Rashmi Desai Brother Gourav Lashes Out on Mahira Sharma Mother Saniya
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala

रश्मि के भाई की इस बात को सुन माहिरा की मां ने अपनी सफाई में कहा, 'मैंने बेडरूम पर कुछ गलत तरीके से नहीं कहा था। मेरा मतलब अंदर की बातों से था। मैंने दूसरे इंटरव्यू में ये साफ भी कर दिया है। अगर ऐसी ही बात है तो मेरी बेटी को भी कई चीजें बोली गई हैं। माहिरा कचरे से उठाई गई है। माहिरा मर गई। उसको बॉडी शेम भी किया गया है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Rashmi Desai Brother Gourav Lashes Out on Mahira Sharma Mother Saniya
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

माहिरा की मां की इस बात पर रश्मि के भाई ने कहा, 'जब दो लोग लड़ते हैं तो ऐसी बातें हो जाती हैं। लेकिन उससे पहले रश्मि हमेशा सभी लोगों को माहिरा के होंठों पर कमेंट करने से रोकती थी। आपने बेडरूम वाला कमेंट रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई पर किया है। अगर आपने माहिरा संग हुई रश्मि की लड़ाई पर बोला होता तो मैं कुछ नहीं कहता। एक मां और एक महिला होने के तौर पर मुझे लगा था कि आप रश्मि को सपोर्ट करेंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed