फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, निशाने पर होंगे घरवाले

Sun, 29 Dec 2019 11:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee in Weekend Ka Vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' को तीन महीने हो चुके हैं। अभी भी घर में 12 सदस्य बचे हुए हैं। माना जा रहा है आने वाले हफ्ते में डबल एविक्शन हो सकता है। इन सबके बीच वीकेंड का वार में एक कंटेस्टेंट की दोबारा एंट्री होने वाली हैं। 

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee in Weekend Ka Vaar
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

बिग बॉस की मजबूत कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी इस वीकेंड का वार में आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते देवोलीना को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। देवोलीना की जगह शो में विकास गुप्ता आए थे हालांकि दो हफ्ते रहने के बाद विकास चले गए। बिग बॉस ने बताया था कि देवोलीना के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है ऐसे में विकास को अब बाहर जाना होगा। इस बीच अब देवोलीना शो में वापस लौट रही हैं हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है।

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee in Weekend Ka Vaar
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

ट्विटर हैंडल द खबरी ने ट्वीट किया कि 'वीकेंड का वॉर में देवोलीना आएंगी। इस दौरान देवोलीना सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ करेंगी। वो आसिम से कहेंगी कि बेवजह के पंगे ले रहा है। साथ ही रश्मि को अपना खेल खुलकर दिखाने के लिए कहेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee in Weekend Ka Vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

वीकेंड का वार में इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कॉलर ऑफ द वीक का फोन आएगा। सिद्धार्थ से सवाल पूछा जाता है कि वो रश्मि से सॉरी बोलकर आए थे तो घर में आकर लड़ाई क्यों कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब सिद्धार्थ दे ही रहे होते हैं कि तभी रश्मि उन्हें रोककर बोलने लगती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee in Weekend Ka Vaar
bigg boss 13 - फोटो : social media

इस हफ्ते घरवालों को बड़ी राहत मिलेगी और कोई एविक्शन नहीं होगा। शो में सलमान खान एलान करेंगे कि शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली और अरहान खान को सबसे कम वोट मिले हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि अरहान, शेफाली बग्गा और मधुरिमा में से कोई एक मिडनाइट एविक्शन में जाएगा। हालांकि शो से कोई बेघर नहीं होगा।

Bigg Boss 13: इन तीन सदस्यों को मिले सबसे कम वोट, एपिसोड से पहले ही जान लें कौन होगा बेघर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed