'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले में महज पांच दिन बचे हैं। ऐसे में घरवालों के बीच कुछ दिलचस्प टास्क लगातार हो रहे हैं। सोमवार के वार में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में जो भी जीता उसे 'मास्टरमाइंड ऑफ द सीजन' का टैग दिया गया। इस टास्क में आसिम रियाज और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) आमने सामने थे। शो के आखिर में माहिरा जीतीं और उन्हें 'मास्टरमाइंड ऑफ द सीजन' का खिताब मिला। इस खिताब को जीतने के बाद माहिरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Bigg Boss 13 की मास्टरमाइंड बनते ही ट्रोल हुईं माहिरा, सोशल मीडिया पर यूजर्स उड़ा रहे मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टास्क में माहिरा और आसिम को कुछ बयान पढ़ने थे। इन बयानों को पढ़ने के बाद दोनों को ये बताना था कि किसने ये बयान दिया है। माहिरा ने इस टास्क में सबसे ज्यादा सही जवाब दिए और इस टास्क को जीता। इस तरह से उन्हें 'मास्टरमाइंड ऑफ द सीजन' का खिताब मिला। शो में माहिरा का ये टास्क जीतना और खिताब मिलना यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस टास्क के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
A post shared by BIGG BOSS 13 (@biggbosss13x) on
एक यूजर ने लिखा- 'जोक ऑफ द ईयर।' अप्रैल आने से पहले ही अप्रैल फूल बना गई। दूसरे यूजर ने लिखा- 'मास्टरमाइंड भी रो रहा होगा कि किसे ये टैग मिला।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- 'मारो मुझे मारो।' चौथे यूजर ने लिखा- 'मेरी बिग बॉस देखने की सबसे खराब ये मेमोरी है। असली मास्टरमाइंड सना है। सभी जवाब सिद्धार्थ को बता दिया पहले ही।'
इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा- 'मजाक था भाई मजाक था।' शो में माहिरा शर्मा के सफर की बात करें तो शुरुआत में वह कमजोर खिलाड़ी के तौर पर देखी जा रही थीं। पारस से उनकी मजबूत दोस्ती और फिर समय के साथ खेल में मजबूती उनको फिनाले के इतने पास ले आई। हालांकि शो के दौरान कई बार माहिरा और पारस के रिश्ते के अलावा उनके खेल पर भी सवाल उठे।
माहिरा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। माहिरा के अलावा आरती सिंह और शहनाज कौर गिल भी नॉमिनेटेड हैं। सोमवार के वार में सलमान ने खुद कहा इनमें से कोई एक देर रात बाहर होगा। अब देखना होगा कि फिनाले के इतने करीब आकर किसका सफर शो में खत्म होता है।
सिद्धार्थ से निजी रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती हैं रश्मि, सवाल सुनते ही घरवाले हो गए हैरान