फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने किया रश्मि से अपने झगड़े की असली वजह का खुलासा, बोले- 'एक बार इसने शो...'

Wed, 12 Feb 2020 04:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 12 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla revealed truth behind Rashami Desai fight related with Dil Se Dil Tak
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर में आई एक मशहूर शख्सियत ने सभी घरवालों की पोल खोली। ये शख्सियत बारी बारी से घरवालों को कठघरे में लेकर आई और उनसे ऐसे सवाल पूछे जो जनता जानना चाहती थी। इस शख्सियत के निशाने पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी आए। इन दोनों से इनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे गए। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई और अपने झगड़े की असली वजह का खुलासा कर दिया। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla revealed truth behind Rashami Desai fight related with Dil Se Dil Tak
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के 11 फरवरी के एपिसोड खत्म होने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला सवाल के जवाब दे रहे थे। सिद्धार्थ के सवाल जवाब का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके आगे का एपिसोड 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। 12 तारिख का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में सिद्धार्थ अपने और रश्मि के रिश्ते का खुलासा करते दिखे थे। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla revealed truth behind Rashami Desai fight related with Dil Se Dil Tak
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

एंकर के सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ कहते हैं- 'सर, बात उठी है तो मैं अब आपको बता ही देता हूं। मैं रश्मि को पहले बहुत ज्यादा पसंद करता था। सेट पर एक बार इसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे चीजें खराब हो गईं। एक बार इसने शो के दौरान इंटरव्यू दिया जो छपा था इसमें इसने कहा था कि मुझे इन चीजों से ज्यादा परेशानी होती हैं। जो इसने वजह बताई थी उसमें से दस में से नौ चीजें तो ये खुद करती थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla revealed truth behind Rashami Desai fight related with Dil Se Dil Tak
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'मैंने मेकर्स से बात की उन्होंने कहा ये तो तुम नहीं यही करती है। इसके बाद से चीजें खराब होने लगी। रश्मि कितना झूठ बोल सकती है। इस बात से साफ होता है।' आपको बता दें, सिद्धार्थ से पहले रश्मि भी कठघरे में आई थीं। रश्मि से भी सिद्धार्थ और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे गए थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla revealed truth behind Rashami Desai fight related with Dil Se Dil Tak
Rashami Desai - फोटो : Instagram

रश्मि से एंकर ने सवाल पूछा था-'सिद्धार्थ से आपका बहुत पुराना रिश्ता है?' एंकर के सवाल के जवाब में रश्मि कहती हैं- 'बहुत पुराना, दिल से दिल तक।' इसके बाद एंकर कहते हैं- 'घर में आने से पहले ऐसी कौन सी बात थी जो वो क्लेरिफाई करना चाहते थे?' जवाब में रश्मि ने कहा- 'ये बहुत निजी सवाल है सर?' इस पर एंकर ने कहा- 'यही तो समय है सबकुछ बता देने का।' 

फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने बिग बॉस को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed