फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: घर में हुई इन दो कंटेस्टेंट की 'शादी', कैप्टेंसी की रेस से बाहर हुआ भोजपुरी सुपरस्टार

Wed, 13 Nov 2019 10:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Latest Update tuesday episode captaincy task
बिग बॉस 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में मंगलवार प्रसारित एपिसोड में घरवालों को कैप्टेंसी के लिए टास्क दिया गया। टास्क का नाम है 'तीन राक्षस'। गार्डन एरिया में बर्फीला पहाड़ बनाया गया था। जहां तीनों राक्षसों को अलग-अलग गुफाओं में कैद किया गया था। बिग बॉस ने तीन राक्षसों के लिए आसिम, विशाल और अरहान का नाम दिया। घर के बाकी सदस्य गांव के लोग बने थे।

Bigg Boss 13 Latest Update tuesday episode captaincy task
bigg boss 13 - फोटो : voot

नियम के मुताबिक, तीनों राक्षस जब अपनी-अपनी गुफाओं में कैद में होंगे उसी दौरान हंसने की आवाज आएगी। जो राक्षस सबसे पहले बाहर निकलकर कंटेस्टेंट के नाम की प्लेट तोड़ देगा वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं जब तीनों राक्षस अपनी गुफाओं में कैद रहेंगे उसी दौरान घरवालों को हूटर बजने पर बोरी के ढेर से गुफा को बंद करना होगा जिससे राक्षस गुफा से बाहर ना निकल सके।

Bigg Boss 13 Latest Update tuesday episode captaincy task
bigg boss 13 - फोटो : voot

कार्य के अंत में जिस-जिस गांववाले की प्लेट सुरक्षित बचेगी वो कैप्टेंसी की दावेदारी पेश करेगा। तीनों राक्षसों में से जो भी सबसे ज्यादा प्लेट्स तोड़ने में कामयाब रहेगा वो भी कैप्टेंसी की दौड़ में शामिल होगा। सबसे पहला हूटर बजने पर विशाल गुफा से बाहर निकलते हैं और वो भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की प्लेट तोड़ देते हैं। इस तरह खेसारी कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो गए हैं। आगे कौन-कौन से कंटेस्टेंट बचने में कामयाब रहते हैं ये आज प्रसारित एपिसोड में पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Latest Update tuesday episode captaincy task
bigg boss 13 - फोटो : voot

शो के शुरुआत में घरवालों ने आरती और विशाल की शादी करवाई। ये शादी घरवाले आपस में मजाकिया तौर पर करवाते हैं। शहनाज दूसरे कंटेस्टेंट से कहती हैं कि आप लड़के को लेकर आओ हम लड़की को लेकर आते हैं। इसके बाद विशाल आरती को फूल देते हैं और उनका घूंघट उठाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Latest Update tuesday episode captaincy task
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल के पहुंचते ही आरती सिंह के साथ लिंकअप की चर्चा चल पड़ी। पहले तो शहनाज आरती से पूछती हैं कि क्या ये वही विशाल है जिस पर उनका क्रश है। शहनाज की ये बात सुनकर आरती कहती हैं कि वो चुप हो जाएं वरना थप्पड़ मार देंगी। हालांकि इसी दौरान आरती मानती हैं कि हां येे वही विशाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed