फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज को मनाने के लिए सिद्धार्थ ने किया Kiss, विकास ने कहा- 'दोनों को प्यार है'

Mon, 23 Dec 2019 12:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 watch video sidharth shukla kisses to shehnaaz gill
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाला ये शो सिद्धार्थ और शहनाज के बीच नोक-झोंक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा है। फैंस सिद्धार्थ और शहनाज को प्यार से सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं। बीते हफ्ते दोनों के बीच अनबन देखी गई थी लेकिन ऐसा लग रहा है अब दोनों के बीच फिर से सबकुछ सामान्य हो गया है। 

bigg boss 13 watch video sidharth shukla kisses to shehnaaz gill
bigg boss 13 - फोटो : voot

शो के प्रोमो में सिद्धार्थ और शहनाज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज प्रसारित एपिसोड में ये दिखाया जाएगा। सिद्धार्थ, शहनाज और आरती टेबल पर बैठे होते हैं। शहनाज अपने पैर से सिद्धार्थ का पैर दबाए रखती हैं। जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तू मुझे अपने पैरों के नीचे रखना चाहती है।' जवाब में शहनाज कहती हैं कि 'मैं तुझे अपने पैरों पर नहीं सिर पर बैठाए रखना चाहती हूं।'

bigg boss 13 watch video sidharth shukla kisses to shehnaaz gill
bigg boss 13 - फोटो : voot

वहीं जब शहनाज बेड पर बैठी होती हैं तो सिद्धार्थ दौड़कर उनके पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। सिद्धार्थ शहनाज के सिर पर किस करते हैं। सिदार्थ और शहनाज को देख शेफाली जरीवाला विकास गुप्ता से कहती हैं, 'दोनों बहुत क्यूट लगते हैं।' इस पर विकास गुप्ता कहते हैं कि 'वो एक दूसरे के प्यार में पागल हैं' तो शेफाली कहती हैं कि 'नहीं, ये उस तरह का प्यार नहीं है।' विकास आगे कहते हैं, 'हां ये उसी तरह का प्यार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 watch video sidharth shukla kisses to shehnaaz gill
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ जब किचन में खड़े होते हैं तो शहनाज उनसे कहती हैं कि 'क्या मुझे एक चम्मच दे सकते हैं?' सिद्धार्थ कहते हैं कि 'क्या तुम्हें एक चम्मच की जरूरत है बेबी।' किचन के पास खड़े सिद्धार्थ को देख शहनाज उन्हें छेड़ने से भी नहीं चूकतीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#SidNaaz ki kahaani le rahi hai kuch pyaare modh! ❤ Watch @ShehnaazGill & @realsidharthshukla tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot. @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
bigg boss 13 watch video sidharth shukla kisses to shehnaaz gill
bigg boss 13 - फोटो : voot

इसके अलावा आज प्रसारित एपिसोड में रश्मि देसाई इस बार आरती सिंह पर भड़कती हुई नजर आएंगीं। सिद्धार्थ से झगड़े पर रश्मि कहती हैं कि 'जब बात हो रही थी तो तुमने क्यों नहीं बोला कि जैसा वो कह रहा है वैसा नहीं है।' इस पर आरती कहती हैं कि 'तुम लोगों की बीती बातें मुझे नहीं निकालनी हैं।'

Bigg Boss 13: इन दो सदस्यों को मिले सबसे कम वोट, सलमान से पहले जानें कौन होगा बेघर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed