{"_id":"5fe18e5c8ebc3e3f3317df2b","slug":"bigg-boss-14-rakhi-sawant-husband-ritesh-breaks-silence-on-his-identity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: पहचान छुपाने को लेकर राखी सावंत के पति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब सामने आने में डर नहीं’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: पहचान छुपाने को लेकर राखी सावंत के पति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब सामने आने में डर नहीं’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बिग बॉस 14 में जब से राखी सावंत आई हैं धमाल मचाए हुए हैं। शो में राखी का मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यहां राखी सावंत ने कई बार अपने पति का जिक्र किया है। उन्होंने लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन रितेश से शादी की है हालांकि उनकी शादी की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमें उनके पति का हाथ ही नजर आया था। बिग बॉस में राखी कह चुकी हैं कि वह रितेश से सभी को मिलवाएंगी। अब राखी के पति सामने आए हैं और अपनी पहचान छुपाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी सावंत के पति रितेश ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वह अपनी पहचान बताने के लिए तैयार हैं। यही नहीं अगर उन्हें मौका मिला तो वह बिग बॉस 14 में भी जाएंगे। रितेश ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मैंने निजी स्वार्थों की वजह से अपनी पहचान छुपाकर रखी। यह मेरी गलती है। मुझे यह डर लगता था कि दुनिया के सामने अपना रिश्ता और पहचान उजागर करने से मेरे खराब ह्यूमर के कारण मेरे शेयर्स पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
रितेश कहते हैं कि ‘राखी ने मुझसे शादी करके बहुत बड़ा अहसान किया है। वह बहुत अच्छी पत्नी है और मुझे अच्छे से समझती है। मैंने ही उससे गुजारिश की थी कि यह शादी छुपाकर रखे और वह राजी हो गई। उसने मेरी बात रखी। अब मैंने फैसला किया है कि अगर मौका मिला तो कैमरे के सामने आऊंगा और अपनी पहचान बताऊंगा। मैं सबको बताना चाहता हूं कि राखी के साथ मेरा क्या रिश्ता है।‘
4 of 5
राखी सावंत, निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस में राखी और निक्की के बीच चल रहे विवाद पर रितेश ने अपनी पत्नी का समर्थन किया है। उन्होंने निक्की तंबोली पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि, 'पूरी दुनिया को पता है कि निक्की की ये आदत रही है कि वे लड़कों को कोने में लेकर जाती हैं और फिर उनके साथ गठबंधन करती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि वैसे ये पहली बार नहीं है जब राखी के पति मीडिया के सामने आए हैं। वह एक बार पहले भी ऐसा कर चुके हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने केवल ये बात मीडिया के सामने कही थी कि उन्हें सुर्खियों में नहीं आना है। इस बार वह अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आए हैं। जिसे देख राखी के फैंस भी काफी हैरान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।