सब्सक्राइब करें

जानिए केबीसी में एक करोड़ जीतने पर कितने पैसे मिलते हैं, लाखों रुपये का कट जाता है टैक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 22 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
how much Kaun Banega Crorepati kbc winners paying tax on rs 1 crore
केबीसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। अब तक न जाने कितने लोग इस शो से मोटी धनराशि जीत चुके हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने वाले हर प्रतियोगी का एक ही सपना होता है, वो है एक करोड़ रुपये जीतना। इसके लिए उसे हर सवाल का सही जवाब देना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक करोड़ रुपये जीतने वाले विजेता को पूरी रकम नहीं मिलती? आखिर करोड़पति बनने वाला प्रतियोगी कितने रुपये घर ले जा पाता है? चलिए आज आपको बताते हैं केबीसी का ये सबसे बड़ा राज।

Trending Videos
how much Kaun Banega Crorepati kbc winners paying tax on rs 1 crore
kbc - फोटो : फाइल

कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने वाला हर प्रतियोगी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाता। इसके लिए बाकायदा कई मुश्किल राउंड से गुजरना पड़ता। हजारों में से कोई एक ही किस्मत वाला इस शो में एंट्री पाता है। लोग सालों तक इस शो में अपनी किस्मत आजमाने को लगे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how much Kaun Banega Crorepati kbc winners paying tax on rs 1 crore
kbc - फोटो : sony

केबीसी में पहुंचने पर कई सवालों का जवाब देने के बाद कुछ ही प्रतियोगी करोड़पति बन पाते हैं।  लेकिन इन विजेताओं को भी असल में पूरी धनराशि नहीं मिल पाती। इसका एक बड़ा हिस्सा इनकम टैक्स में काट लिया जाता है। ये इतना पैसा होता है कि आराम से एक घर खरीदा जा सके। 

how much Kaun Banega Crorepati kbc winners paying tax on rs 1 crore
kbc - फोटो : sony

आयकर कानून के अंडर सेक्शन 194 बी के तहत, जीतने वाले प्रतियोगी की एक करोड़ की धनराशि में से 30 लाख रुपये कट जाते हैं। इसके अलावा नियम के अनुसार, चार फीसदी सेस भी देना होता है, जो करीब एक लाख 20 हजार रुपये होता है। कुल मिलाकर एक करोड़ में से करीब 31 लाख 20 हजार रुपये कट जाते हैं और इसके बाद करीब 68 लाख 80 हजार रुपये बचते हैं। ये नियम 10 हजार से अधिक जीतने वाले हर विजेता पर लागू होता है। 

विज्ञापन
how much Kaun Banega Crorepati kbc winners paying tax on rs 1 crore
kbc - फोटो : फाइल

हालांकि इतना पैसा कटने के बाद भी एक मोटी रकम विजेता के हाथ में आती है। इस बार केबीसी काफी सुर्खियों में बना हुआ है। कोरोना के बावजूद भी इस शो की शूटिंग चल रही है और विजेता यहां से पैसे जीतकर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed