बिग बॉस के घर में हमेशा की तरह ही इस बार भी बवाल जारी है। शो के दौरान कई टास्क होते हैं। इन सभी टास्क में जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स जी जान लगा देते हैं। वहीं कई हदें भी पार कर जाते हैं। इसके बाद आता है वीकेंड का वार जिसमें शो के होस्ट सलमान खान इन कंटेस्टेंट्स को इनकी गलतियों के लिए लताड़ लगाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के साथ।
Bigg Boss 14: निक्की तंबोली पर भड़के सलमान खान, बोले- 'कितना गिरना चाहती हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल निक्की तंबोली ने बीते एक टास्क के दौरान कुछ ऐसा किया था जिस पर सलमान को गुस्सा आ गया। इस पर सलमान ने निक्की को खूब खरी- खोटी सुनाई। बीते दिनों मास्क छुपाने के एक टास्क के दौरान निक्की ने अपनी पैंट में मास्क को छुपा लिया था। जिसके चलते सलमान ने निक्की को खूब सुनाया।
शो का प्रोमो कलर्स के ऑफिशियल पेज पर साझा किया गया है। जिसमें सलमान निक्की तंबोली की क्लास ले रहे हैं। सलमान निक्की से पूछते हैं आपने मास्क कहां छिपाया था? निक्की इस सवाल का कोई जवाब नहीं देतीं। सलमान कहते हैं, बोलने में शर्म आ रही है और करने में नहीं।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सलमान जब दोबारा निक्की से पूछते हैं तो वह कहती हैं कि उन्होंने वही किया जो करना चाहिए था। इसके बाद सलमान कहते हैं, तुमने वही किया जो करना चाहिए था? यह बहुत ही शॉकिंग है। अगर राहुल वैद्द ऐसा करता तो तुम कैसे रिएक्ट करतीं? इसके बाद सलमान कहते हैं कि निक्की आप कितना गिरना चाहती हो यह आपके हाथ में है। यह बहुत ही शर्मनाक है।
बता दें कि निक्की के अलावा सलमान ने पवित्र पुनिया को भी लताड़ लगाई है। दरअसल पवित्र ने एजाज को कोहनी से मारा था और उन्हें गालियां दी थीं। सलमान खान कहते हैं कि 'आप होश में नहीं हैं।' इस पर पवित्र अपनी सफाई देने लगती हैं तो सलमान ने कहा कि 'इस पर आपको कुछ कहने की जरूरत नहीं है।'
पढ़ें: दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को NCB ने भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया