फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल की उम्र में 'गंगूबाई' बनकर हिट हुई थीं सलोनी डैनी, लोगों के तानों से परेशान होकर अब उठाया ये कदम

Sun, 08 Nov 2020 07:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Nov 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Gangu Bai Aka Saloni Daini transformation Lost 22 Kilos weight During The Lockdown
सलोनी डैनी - फोटो : Instagram

टेलीविजन की वह नन्हीं कॉमेडियन आपको याद है जिसने 'गंगूबाई' बनकर लोगों को खूब हंसाया था? वही छोटी सी बच्ची जिसने सिर्फ तीन साल की उम्र में बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया था? आपके दिमाग पर ज्यादा जोर न डालते हुए हम बताते हैं कि वह बच्ची अब 19 साल की हो गई है और उसका असली नाम सलोनी डैनी है। लाइमलाइट दूर रहने वाली सलोनी एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। 

Gangu Bai Aka Saloni Daini transformation Lost 22 Kilos weight During The Lockdown
सलोनी डैनी - फोटो : Instagram

सलोनी डैनी के इस बार चर्चा में आने की वजह है उनका 'फैट टू फिट' वाला लुक। दरअसल सलोनी ने अपना 22 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। ये कारनामा उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कर दिखाया। सलोनी ने फैसला किया कि वह हर हाल में वजह घटाएंगी और लॉकडाउन में उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Gangu Bai Aka Saloni Daini transformation Lost 22 Kilos weight During The Lockdown
सलोनी डैनी - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू में सलोनी ने बताया कि बढ़े हुए वजन की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता था। यहां तक कि उन्हें 'भैंस' और 'मोटी' तक कहा गया। सलोनी ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करने से पहले 10 बार सोचना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangu Bai Aka Saloni Daini transformation Lost 22 Kilos weight During The Lockdown
सलोनी डैनी - फोटो : Instagram

सलोनी डैनी फिलहाल टेलीविजन और फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ट्रांसफॉर्म होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सलोनी बहुत प्यारी लग रही हैं।

विज्ञापन
Gangu Bai Aka Saloni Daini transformation Lost 22 Kilos weight During The Lockdown
सलोना डैनी - फोटो : instagram

सलोना डैनी ने साल 2007 में 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम' (Comedy Circus Mahasangram) रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वह टेलीविजन के बड़े-बड़े कॉमेडियन्स के साथ परफॉर्म करती थीं। 
इस शो में सलोनी ने 'गंगूबाई' के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। सलोनी उस समय सबसे कम उम्र की कॉमेडियन थीं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सलोनी ने महज तीन साल की उम्र में मराठी धारावाहिक और हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ भी एक शो में नजर आ चुकी हैं।

इस अभिनेत्री ने साझा की अपनी 'देवी अवतार' तस्वीर, क्या पहचान पाए आप ?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed