{"_id":"5fa7b1218ebc3eefb87dfd25","slug":"shweta-tiwari-photo-viral-in-bridal-look-here-know-about-viral-photo-reality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या श्वेता तिवारी ने रचा ली है तीसरी शादी? जानिए वायरल हो रही तस्वीर का सच","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
क्या श्वेता तिवारी ने रचा ली है तीसरी शादी? जानिए वायरल हो रही तस्वीर का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी टीवी की व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी पर निभाए अपने किरदार के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पैदा हो गई है। इस बीच श्वेता तिवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं।
2 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर देखने के बाद श्वेता के प्रशंसक भी हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अभिनेत्री ने तीसरी शादी कर ली है? वायरल हुई तस्वीर में श्वेता ने लाल रंग का लहंगा पहना है। उनके साथ अभिनेता वरुण बडोला भी नजर आ रहे हैं। दोनों मस्ती करने के अंदाज में खड़े हुए हैं।
3 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल तस्वीर श्वेता तिवारी के टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन के सेट से है। सीरियल में एक वेडिंग शूट हुआ था। इसमें श्वेता गुनीत सिक्का के रोल में हैं जबकि वरुण बडोला अंबर शर्मा का किरदार कर रहे हैं। शादी के एक सीक्वेंस के दौरान दोनों कलाकार दूल्हा दुल्हन बने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : isntagram/shwetatiwari
विवादों में निजी जिंदगी
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। बीते दिनों अभिनव कोहली ने श्वेता के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा और उन्होंने उनके बेटे रेयांश से न मिलने देने का आरोप लगाया। साथ ही अभिनव कोहली ने यह भी कहा कि अगर श्वेता उनके नोटिस का जवाब नहीं देती हैं तो वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
5 of 5
बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी
बता दें कि शादी के कुछ साल बाद ही श्वेता और अभिनव के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। श्वेता ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। दोनों का एक बेटा रेयांश है। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी। राजा चौधरी से उनकी एक बेटी पलक हुईं। श्वेता और राजा की यह शादी 14 साल तक चली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।