😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale family expressed their desire to meet Devoleena Bhattacharjee the actress denied to talk to them
{"_id":"61e86d1690db194d0a11511d","slug":"bigg-boss-15-abhijeet-bichukale-family-expressed-their-desire-to-meet-devoleena-bhattacharjee-the-actress-denied-to-talk-to-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले के घरवालों से जताई देवोलीना भट्टाचार्जी से मिलने की इच्छा, अभिनेत्री ने किया इनकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले के घरवालों से जताई देवोलीना भट्टाचार्जी से मिलने की इच्छा, अभिनेत्री ने किया इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:27 AM IST
सार
अक्सर चर्चा में बने रहने वाले रियलिटी शो बिग बॉस का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो के हर सीजन में दर्शकों को जमकर विवाद और बवाल देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ शो के इस सीजन भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर चर्चा में बने रहने वाले रियलिटी शो बिग बॉस का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो के हर सीजन में दर्शकों को जमकर विवाद और बवाल देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ शो के इस सीजन भी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस- 15 की शुरुआत से ही दर्शकों को इसमें जोरदार लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने फिनाले के नजदीक पहुंच चुका है। ऐसे में जहां सभी सदस्य फिनाले में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, तो वहीं सदस्यों के बीच लड़ाई- झगड़े भी जमकर हो रहे हैं। शो में बीते कई दिनों से लगातार देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले की लड़ाई देखने को मिल रही है।
हालांकि दोनों के बीच की यह बॉन्ड काफी अजीब नजर आता है। दरअसल, दोनों अक्सर एक- दूसरे से लड़ते -झगड़ते और एक होते दिखाई देते हैं। ऐसे में दोनों के बीच नोकझोंक था यह रिश्ता दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। इसी बीच शो के पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने सभी सदस्यों को अपने घर वालों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत का मौका दिया। इस दौरान अभिजीत बिचुकले से उनकी मां, पत्नी और बच्चों ने बातचीत की। अभिजीत से बात करते हुए उनकी पत्नी ने सभी से कहा कि अभिजीत एक अच्छे इंसान है और कभी भी बदतमीजी नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिजीत औरत को कभी बुरी नजर से नहीं देखते हैं।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं इस दौरान बातचीत करते हुए अभिजीत के घरवालों ने देवोलीना से मिलने की इच्छा भी जाहिर की। इस पर प्रतीक देवोलीना को बुलाने अंदर गए, जिस पर अभिजीत ने कहा कि आज उसका मूड नहीं है, उसे कुछ हुआ है। इसके बाद जब प्रतीक ने घर के अंदर तैयार हो रही देवोलीना को बताया कि अभिजीत के घर वाले उनसे बात करना चाहते हैं तो उन्होंने अभिजीत के परिवार से मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक ने उनसे कहा कि अभिजीत की मां और पत्नी काफी अच्छे हैं और उनके बच्चे भी बेहद प्यारे हैं। इस पर देवोलीना ने कहा की वह अच्छे और प्यारे होंगे, लेकिन मुझे उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसी बीच कोने में खड़ी रश्मि देसाई ने भी बाद में अभिजीत के घरवालों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह उन्हें देखना चाहती थी और यह पूछना चाहती थी कि वह अभिजीत जैसे इंसान को किस तरह बर्दाश्त करते हैं।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रश्मि भी देवोलीना को अंदर बुलाने गईं, लेकिन देवोलीना ने उन्हें भी मना करते हुए कहा कि वह मिलना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि मुझे जिस इंसान से कोई लेना देना नहीं है, मैं उसके परिवार वालों से जो मिलूं। इस पर रश्मि ने उनसे कहा कि वह भी कोने में खड़े होकर बस देख रही थी, लेकिन उनके परिवार को देखते ही वह पिघल गई। इस पर देवोलीना ने जवाब दिया कि वह ऐसे हालात में जाना नहीं चाहती जहां वह पिघल जाए।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के पिछले एपिसोड में घर के सभी सदस्य अपने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान कई सदस्य भावुक हो गए तो वहीं कई खुशी से झूम उठे। इतना ही नहीं इस दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के घर वालों ने भी दोनों से बातचीत करते हुए उनके रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X