सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Karan cheating on Nandini extra martial affair exposed What will Tulsi do

KSBKBT 2: सौतेले बेटे करण की जासूसी करने निकली तुलसी; सच जानकर पैरों तले खिसकी जमीन;  अब किसका देगी साथ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 25 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

KSBKBT 2 Update: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक और रिश्ता दरक रहा है। जी हां, करण और नंदिनी के रिश्ते में अब कुछ नहीं बचा है। तुलसी को भी सौतेले बेटे की हकीकत पता चल गई है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Karan cheating on Nandini extra martial affair exposed What will Tulsi do
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन में लोगों की शादियां टूटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस सीरियल में या तो किसी का तलाक हो रहा होता है, या किसी की दूसरी शादी कराने की कोशिशें चल रही होती हैं। तुलसी और मिहिर का तलाक हो ही चुका है। अब परिवार के सदस्य दोनों की दोबारा शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बीच एक और आदर्श जोड़ी के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं।

Trending Videos

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Karan cheating on Nandini extra martial affair exposed What will Tulsi do
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पिता मिहिर के नक्शे-कदम पर करण
तुलसी और मिहिर के बाद विरानी परिवार में करण और नंदिनी को आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता रहा है। मगर, लगता है कि करण भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चल पड़ा है। मिहिर का शादी से बाहर अफेयर रहा है। अब फिलहाल इस सीरियल में दिखाई जा रही कहानी के हिसाब से करण भी अपनी पत्नी नंदिनी को धोखा दे रहा है।

तुलसी ने की सौतेले बेटे की जासूसी
पिछले एपिसोड में देखा गया कि नंदिनी ने करण को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने घरवालों को यह बात बताई तो किसी ने नहीं माना। बाद में तुलसी ने खुद पता लगाने का फैसला लिया, वह करण के फ्लैट पर पहुंची तो करण ने यहां भी चालाकी से सच छिपा लिया। मगर, गौतम ने करण की सारी सच्चाई खोलकर रख दी है। इसके बाद तुलसी ने जब जासूसी की तो सच देखकर दंग रह गई।

करण को तलाक देगी नंदिनी
करण मीटिंग का बहाना बनाकर एक महिला से मिलने जाता है। तुलसी भी उसका पीछा करती है। इस तरह उसे करण की सच्चाई पता चलती है कि नंदिनी के अलावा उसका किसी और महिला से सिर्फ अफेयर ही नहीं है, बल्कि दोनों की शादी हो चुकी है। इनका एक बेटा भी है। यह देख तुलसी चौंक जाती है। वह घर आकर नंदिनी से बात करती है। इसके बाद नंदिनी अपना फैसला सुनाते हुए कहती है कि वह करण को तलाक देगी। तुलसी ऐसे में बहू और बेटे में से किसका साथ देगी यह देखना दिलचस्प होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed