सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Laughter Chefs 3: Krushna Abhishek hugs maami Ssunita Ahuja and Kashmera apologises emotional moment Viral

'लाफ्टर शेफ्स 3' में अचानक पहुंचीं सुनीता, पैरों में गिरे कृष्णा अभिषेक, कहा- 'आपके चरणों में पार्किंग मिल गई'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 25 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Krushna Abhishek-Sunita Ahuja Video: मामी सुनीता को अचानक 'लाफ्टर शेफ्स-3' के सेट पर देख कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह चौंक गए। दोनों ने मामी से माफी मांगी। यह देख सुनीता भी इमोशनल हो गईं।

Laughter Chefs 3: Krushna Abhishek hugs maami Ssunita Ahuja and Kashmera apologises emotional moment Viral
सुनीता आहूजा-कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच मन-मुटाव किसी से छिपा नहीं है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच वर्षों तक तकरार रही। मगर, अब दोनों ही गिले-शिकवे भुला चुके हैं। बीते दिनों सुनीता आहूजा को कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के साथ काफी हंसी-मजाक करते देखा गया था। उन्होंने कहा था, '14 साल का वनवास खत्म हुआ'। अब वे 'लाफ्टर शेफ्स-3' में मेहमान बनकर पहुंचीं, जहां कश्मीरा और गोविंदा ने उनसे ऑन कैमरा माफी मांगी।

Trending Videos

Laughter Chefs 3: Krushna Abhishek hugs maami Ssunita Ahuja and Kashmera apologises emotional moment Viral
सुनीता आहूजा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम

अचानक शो में पहुंचीं सुनीता आहूजा
रियलिटी टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स-3' काफी पसंद किया जाता है। हर वीक यहां नए-नए मेहमान आते हैं। इस वीक की मेहमान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैं। वे जैसे ही सेट पर पहुंचीं, उन्हें देख कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह चौंक गए। मगर, फिर दोनों ने मामी से माफी मांगी। यह पल काफी इमोशनल हो गया। हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Laughter Chefs 3: Krushna Abhishek hugs maami Ssunita Ahuja and Kashmera apologises emotional moment Viral
मामी सुनीता के पैर छूते हुए कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम

मामी के पैरों में गिर गए गोविंदा
शो 'लाफ्टर शेफ्स-3' के सेट पर सुनीता आहूजा, गोविंदा और कश्मीरा की इमोशनल रीयूनियन हुई। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा भांजे कृष्णा का नाम लेते हुए सरप्राइज एंट्री करती हैं। मामी को सामने देख कृष्णा हैरान रह जाते हैं। वे इमोशनल होकर कहते हैं, '14 साल बीत गए'। इसके बाद वे मामी के पैरों में गिर जाते हैं। यह देख सुनीता भी भावुक हो गईं। इसके बाद कृष्णा कहते हैं, 'मुझे तो आज आपके चरणों में पार्किंग मिल गई। मगर दो लोगों को पार्किंग चाहिए'।

कश्मीरा शाह के छलक आए आंसू, मांगी माफी
शो के सेट पर कृष्णा की पत्नी व एक्ट्रेस कश्मीरा भी मौजूद हैं। वे अपनी मामी सास से माफी मांगती हैं और कहती हैं, 'आई एम सो सॉरी'। यह सब देखकर सुनीता आहूजा भी काफी भावुक हो गईं। मामी और भांजे के रिश्ते की दरार खत्म होते देख नेटिजंस भी काफी खुश हैं। बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स-3' हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है। इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed