फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने की खुद को चाकू से मारने की कोशिश, मेकर्स ने किया शो से बाहर

Wed, 10 Nov 2021 11:48 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan tries to kill herself with a knife, the makers kicked her out of the show
अफसाना खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टीवी के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 15' में आज का एपिसोड बेहद चौंकाने वाला होगा। दरअसल, आज के शो में अफसाना खुद को चाकू से घायल करने की कोशिश करती नजर आएंगी। जिसके बाद शो के मेकर्स ने अफसाना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपॉर्ट्स के अनुसार अफसाना अपकमिंग एपिसोड में वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद अपना आपा खो बैठती हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं। वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से वह बेहद गुस्से में थीं। इतना ही नहीं दोनों की लड़ाई फिजिकल तक हो गई थी। 


 
Bigg Boss 15: Afsana Khan tries to kill herself with a knife, the makers kicked her out of the show
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

गुस्सा हुई अफसाना
वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान उमर अफसाना को बाहर कर देते हैं। अफसाना किचन एरिया में जाकर बैठ जाती हैं और घरवालों से कहती हैं कि वो सबकी टारगेट हैं और सब उन्हें शो से निकालना चाहते हैं। अफसाना इसके बाद चीखने चिल्लाने लगती हैं और खुद को नुकसाने पहुंचाने के लिए चाकू उठा लेती हैं। अफसाना के हाथ में चाकू देखकर उमर, जय और करण तुरंत उनकी तरफ भागते हैं और उन्हें रोकते हैं। तीनों के लाख समझाने के बाद भी अफसाना चिल्लाती रहती हैं। अफसाना की हरकतों को देखने के बाद बिग बॉस के मेकर्स उन्हें घर से बाहर कर देते हैं। 


 
Bigg Boss 15: Afsana Khan tries to kill herself with a knife, the makers kicked her out of the show
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी पड़ी है बिग बॉस से डांट
हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि शमिता शेट्टी और अफसाना खान दोनों को बिग बॉस नियम तोड़ने पर जमकर डांट लगाई थी। शमिता शेट्टी को अंग्रेजी बोलने और अफसाना खान को टास्क के दौरान सोने की वजह से डांटा था। जिसके बाद अफसाना ने जमकर ड्रामा किया था। इससे पहले भी अफसाना को कई बार शो में बेवजह चिल्लाते और लड़ते देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan tries to kill herself with a knife, the makers kicked her out of the show
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट भी गए घर से बाहर
बिग बॉस 15 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री राकेश बापट को किडनी में स्टोन की शिकायत और तेज दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। राकेश की तबीयत खराब होता देख बिग बॉस के घर में मौजूद डॉक्टरों ने राकेश को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करावाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed