फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपने तोहफे की तस्वीर, शादी की चर्चा हुई तेज

Wed, 10 Nov 2021 10:25 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 10 Nov 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Social media: Ankita Lokhande shared the picture of her gift on Instagram the discussion of marriage surfed on internet
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर साझा की है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में अंकिता ने तोहफे में मिले फुटवियर की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। खास बात यह है कि इस तस्वीर के सामने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्ट्रेस की शादी की चर्चा तेज हो गई है। 

दरअसल, इंस्टा स्टोरी पर शेयर इस फुटवियर की तस्वीर में एक बॉक्स पर लिखा था, हैप्पी ब्राइड। वहीं, एक फुटवियर पर ब्राइड टू बी लिखा दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के सामने आते ही अब यह कयास तेज हो गए है कि अभिनेत्री जल्द ही अपने ब्रायफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने फुटवियर ब्रांड को भी टैग किया है।

Social media: Ankita Lokhande shared the picture of her gift on Instagram the discussion of marriage surfed on internet
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता और विक्की अगले महीने तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कपल की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंकिता और विक्की ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ दिवाली मनाई थी। इंटरनेट पर उनकी दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

Social media: Ankita Lokhande shared the picture of her gift on Instagram the discussion of marriage surfed on internet
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट पर साझा हुई उनकी दिवाली की तस्वीरों और वीडियो में यह कपल कापी रोमांटिक अंदाज में नजर आया था। पार्टी में उन्हें एक साथ डांस करते और यहां तक कि उन्हें वह किस करते भी नजर आए थे। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Ankita Lokhande shared the picture of her gift on Instagram the discussion of marriage surfed on internet
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अंकिता ने जून में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुे उन्होंन अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विक्की को 'दुनिया का सबसे अच्छा प्रेमी' कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने विक्की को हर समय उसके साथ रहने के लिए धन्यवाद भी दिया था। 

विज्ञापन
Social media: Ankita Lokhande shared the picture of her gift on Instagram the discussion of marriage surfed on internet
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 12, 13 और 14 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी के लिए कुछ करीबी सेलेब्स और रिश्तेदारों को पहले ही सूचित कर दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed