फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान के शो से बाहर हुई ये सदस्य, सिंबा नागपाल- विशाल और अकासा सिंह हुए थे नॉमिनेट

Mon, 01 Nov 2021 11:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Nov 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 akasa singh eliminated from the show during weekend ka var episode
सलमान खान, विशाल, अकासा, सिंबा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में आए दिन ढेर सारे ट्वीस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। कहीं प्यार और दोस्ती का नजारा देखने को मिल रहा है तो वहीं कंटेस्टेंट के बीच दुश्मनी और खटास भी दिख रही है। इस हफ्ते भी वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ तो शो में बादशाह ने सलमान संग मस्ती की तो वहीं दूसरी तरफ शो से एक कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई।


अकासा हुईं घर से बेघर

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सिंबा नागपाल, विशाल और अकासा सिंह नॉमिनेटेड थे लेकिन ऑडियंस के सबसे कम वोट मिलने के कारण अकासा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब अकासा बिग बॉस शो से बाहर हो चुकी हैं। सलमान ने कंटेस्टेंट के लिए कुछ प्लान भी बनाए थे। उन्होंने अफसाना, विशाल, तेजस्वी और निशांत से घर के अन्य  सदस्यों को गाना गाने के लिए कहा। इसके बाद सलमान ने मशहूर रैपर बादशाह का स्टेज पर स्वागत किया और दोनों ने जमकर मस्ती की।

Bigg boss 15 akasa singh eliminated from the show during weekend ka var episode
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बादशाह के गाने पर सलमान ने हुकअप स्टेप किया जिसने सबका दिल जीत लिया। खुद बादशाह भी काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद बादशाह ने भी सलमान के गाने पर जग घूमेया का हुकस्टेप किया और स्टेज पर हंसी खुशी का माहौल बन गया।

Bigg boss 15 akasa singh eliminated from the show during weekend ka var episode
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बादशाह बिग बॉस के मंच पर अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और सलमान खान ने बहुत ही दिलदार तरह से उनका स्वागत किया। सलमान के साथ बादशाह ने ढ़ेर सारी मस्ती की और साथ ही उनसे पहली बार रैप भी गंवाया। सलमान खान की बादशाह के साथ काफी एंजॉय करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 akasa singh eliminated from the show during weekend ka var episode
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इसके बाद बादशाह ने घर में भी एंट्री की और कंटेस्टेंट से मजेदार टास्क करवाए। साथ ही वह घर के सदस्यों के लिए कुछ खास सामान भी लेकर आए थे जिसे घरवालों को एक दूसरे को देने थे। इसी दौरान प्रतीक और ईशान की जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिली। यहां तक की बात हाथापाई तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Bigg boss 15 akasa singh eliminated from the show during weekend ka var episode
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

एक टास्क के दौरान सलमान ने तेजस्वी को फटकार भी लगाई। दरअसल अपनी बात करते हुए तेजस्वी ऊंची आवाज में बहस करने लगीं जो सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस पर सलमान ने कहा कि वह इस तरह के टोन का इस्तेमाल उनके साथ ना करें। इसके बाद तेजस्वी ने सलमान से माफी भी मांगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed