फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल से इस बात पर नाराज हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत से कही दिल की बात

Fri, 07 Jan 2022 12:14 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 07 Jan 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee got angy with Pratik Sehajpal said heartfelt talk to Rakhi Sawant
देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 अपने फिनाले के बेहद करीब है। शो को फिनाले वीक के लिए चार कंटेस्टेंट मिल गए हैं और अब पांचवें कंटेस्टेंट के लिए घर में टास्क चल रहा है। लेकिन इस टास्क और फिनाले की वजह से बिग बॉस में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना रिश्ते बदल रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लड़ाई को बिग बॉस के फैंस देख रहे हैं लेकिन अब देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल के बीच भी नोंक-झोक शुरू हो गई है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और टास्क भी साथ लड़ते नजर आते हैं लेकिन अब घर में दोनों की बातचीत बंद है क्योंकि देवोलीना प्रतीक से नाराज हैं और ये बात एक्ट्रेस ने खुद राखी सावंत को बताई है। दरअसल, शो में ‘घर का बंटवारा’ टास्क हुआ और इसी टास्क के बाद देवोलीना राखी सावंत को बताती हैं है वह प्रतीक से नाराज हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वह इसकी वजह भी बताती हैं।

Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee got angy with Pratik Sehajpal said heartfelt talk to Rakhi Sawant
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, देवोलीना ने प्रतीक के लिए अभिजीत बिचुकले से लड़ाई की थी। इस दौरान देवोलीना और अभिजीत की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी और घरवालों को बीच में आकर दोनों को रोकना पड़ा था। इसके बाद ही देवोलीना और प्रतीक के बीच कुछ बहस हुई, जिस वजह से देवोलीना प्रतीक से थोड़ा नाराज हैं और दोनों के बीच ठीक से बात नहीं हो रही।

Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee got angy with Pratik Sehajpal said heartfelt talk to Rakhi Sawant
देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में देवोलीना राखी सावंत को बताती हैं। राखी देवोलीना से पूछती हैं कि क्या तू प्रतीक से बात नहीं करने वाली है? इस पर देवोलीना ‘ना’ में अपना सिर हिला देती हैं। इस दौरान जब राखी कहती हैं कि कहानी में ट्विस्ट कहां से आया? तब देवोलीना कहती हैं कि जो इंसान ये तक नहीं समझ सकता है कि मैंने क्यों रिएक्ट किया। मैंने उससे एक सवाल किया था कि तू क्या मुझ पर भरोसा करता है या फिर उस (अभिजीत बिचूकले) पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee got angy with Pratik Sehajpal said heartfelt talk to Rakhi Sawant
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे देवोलीना ने कहा कि मेरे इस सवाल के जवाब पर प्रतीक कहता है मुझे कुछ नहीं पता। इतना ही नहीं, मैं जब उस पर गुस्सा करती हूं तब वह कहता है कि मैं उसे जज कर रही हूं। देवोलीना अपनी बात आगे कहती हैं कि वो अब तक नहीं समझ पाता है कि मैं क्यों रिएक्ट करती हूं तो मुझे नहीं लगता है कि हमारे बीच बात करने के लिए कुछ है। मुझे तकलीफ होती है ये देखकर। अगर ऐसा है तो ठीक है मैं दूर ही रहूं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee got angy with Pratik Sehajpal said heartfelt talk to Rakhi Sawant
देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल बिग बॉस में घर में साथ खेलते हैं। देवोलीना हर बार प्रतीक का सपोर्ट करती हैं। इतना ही नहीं, जब देवोलीना बिग बॉस के बाहर थीं तब भी वह प्रतीक के खेल को ही सपोर्ट करती थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed