फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों के निशाने पर आईं शमिता शेट्टी, कहा- राजीव को करती हैं कंट्रोल

Sun, 28 Nov 2021 01:41 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 28 Nov 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant targeted shamita shetty says she is controlling rajiv adatia
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में इस वीकेंड के वार बहुत कुछ देखने को मिला। जहां सलमान खान ने वीआईपी सदस्यों का स्वागत किया तो वहीं दूसरी तरफ पुराने घरवालों की सलमान खान ने जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने ये तक कह दिया कि उन्होंने कई सीजन्स किए हैं, लेकिन आज तक उनके पास निराशाजनक कोई मैसेज निजी तौर पर नहीं आए हैं। लेकिन इस बार आप लोग कुछ नहीं कर रहे हो और मुझे भी निजी तौर पर लोगों के खूब मैसेज आ रहे हैं।



वीआईपी के निशाने पर आईं शमिता शेट्टी

इस हफ्ते सलमान खान ने वीआईपी सदस्यों यानी की रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत और रितेश को ये पावर दी कि वो घरवालों के गेम के बारे में खुलासा करते हुए उन्हें मिट्टी के पानी से नहलाएं, जहां वीआईपी मेंबर्स के निशाने पर सबसे ज्यादा जो सदस्य आए वो हैं शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश। हालांकि तीनों को उनके निजी गेम के लिए तो वीआईपी ने उन पर सवाल खड़े किए ही, लेकिन शमिता को राजीव की वजह से भी काफी सुनना पड़ा।

bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant targeted shamita shetty says she is controlling rajiv adatia
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी सावंत ने राजीव पर उठाए सवाल

वैसे तो राखी सावंत ने हर सदस्य पर मिट्टी डालते हुए उन्हें उनकी सच्चाई का आईना दिखाया। लेकिन इसी के साथ जब राखी ने राजीव को बुलाया तो उन्होंने उन्हें कहा कि इस घर में सिर्फ खाना बनाने से काम नहीं होगा तुम्हें अपने लिए खड़े होना होगा। जिसका जवाब देते हुए राजीव ने कहा कि मैं इन घरवालों कि तरह चिल्ला नहीं सकता।

bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant targeted shamita shetty says she is controlling rajiv adatia
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी ने कहा तुम शमिता के बोलने पर चलते हो

हालांकि राखी ने राजीव को समझाते हुए कहा कि तुम अपनी बोली पर नहीं बल्कि जैसा शमिता बोलती है वैसा करते हो। जिस पर राजीव ने अपना स्टैंड रखते हुए कहा कि ऐसा नहीं है हमारा भाई बहन का रिश्ता है, लेकिन बिग बॉस में मेरा अपना सफर है और मैं उनसे ये कहता हूं। लेकिन जब राजीव ने ये कहा तो कोई भी उनसे सहमत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant targeted shamita shetty says she is controlling rajiv adatia
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

घरवाले हुए राखी से सहमत

राखी सावंत की इस बात से सभी सहमत हुए। रश्मि देसाई ने भी राजीव को कहा कि वैसे तुम मेरे सबसे पसंदीदा हो, लेकिन शमिता तुम्हें कंट्रोल करती हैं। जिसके बाद सभी घरवाले शमिता के कंट्रोलिंग स्वभाव पर सवाल उठाते हुए नजर आए। तेजस्वी ने भी कहा कि आप उसे कंट्रोल करती हो, क्योंकि अगर वो किसी से अपनी चीजें सुलझाना चाहता है तो आप उसे रोक देती हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant targeted shamita shetty says she is controlling rajiv adatia
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता शेट्टी ने रखा अपना पक्ष

शमिता शेट्टी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो राजीव को कंट्रोल नहीं करती बल्कि एक बहन होने के नाते उन्हें समझाती हैं। लेकिन रश्मि ने शमिता से बात करते हुए कहा कि आप उन्हें बोलती हैं ये कर वो मत कर। आप ये नहीं करती की समझा के खत्म करें। जब तक वो आपके हिसाब से चीजें नहीं करता आप उसपर नाराज ही रहती हैं। शमिता शेट्टी जबसे बिग बॉस के घर में आई हैं तबसे लगातार उनके कंट्रोलिंग स्वभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed