सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए दो महीने से ऊपर का वक्त हो रहा है लेकिन उनकी यादें चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। सिद्धार्थ ने सिर्फ टीवी सिरियल में अभिनय से ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज में भी अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। वह बिग बॉस 13 के विजेता थे। हाल ही में बिग बॉस 15 में एक बार फिर सिद्धार्थ को याद किया गया। सलमान ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि वह सही मायने में विजेता थे और उन्होंने पूरे सीजन में सबका मनोरंजन किया था।
Bigg boss 15: घरवालों को फटकारते हुए सलमान ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, यूजर्स बोले- शेर एक ही होता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने कहा कि, 'यहां हर एक सदस्य ग्रुप में छिपा रहता है और सेफ गेम ही खेलता है। सिंबा नागपाल को छोड़कर कोई भी यहां सच्चा नहीं दिखा'। इसके साथ ही सलमान ने गौतम गुलाटी और सिद्धार्थ शुक्ला का उदाहरण दिया। सलमान ने कहा कि सिद्धार्थ 13-14 लोगों के सामने अकेले खड़े हो जाते थे जब भी उन्हें जरूरत लगती थी।
The all we need is you. Just you. Even a mere mention of your name would do. Happy today after a long time.
Good night @sidharth_shukla and SidHearts. Take care. Stay safe.❤️#SidharthShukla
अब सलमान की इस तारीफ से एक बार फिर फैंस को सीजन 13 और सिद्धार्थ याद आ गए। जिन्होंने भी सीजन 13 देखा है उनका मानना है कि यह बिग बॉस का अब तक का सबसे बेस्ट सीजन था और सिद्धार्थ शुक्ला की जीत बिल्कुल सही थी। इसके साथ ही ट्विटर पर सिद्धार्थ शुक्ला ट्रेंड करने लगा।
Quote this tweet with Sid's pic ❤️
ONE MAN ARMY SIDHARTH#SidharthShukla pic.twitter.com/b5jJGgDuY6
एक फैन सिद्धार्थ की तस्वीर साझा कर लिखा- वन मैन आर्मी। एक ने लिखा- एक राजा हमेशा राज, सिद्धार्थ शुक्ला, मेरे राजा। एक ने लिखा- सुन रहे हो ना सिड, देखो आपने लोगों की जिंदगी पर कितना प्रभाव डाला है। आप सबको हमेशा प्रभावित करते रहे हैं। आपकी याद आ रही है।
Quote this tweet with Sid's pic ❤️
ONE MAN ARMY SIDHARTH#SidharthShukla pic.twitter.com/b5jJGgDuY6
सिद्धार्थ ने पूरे सीजन में सबका भरपूर मनोरंजन किया था। चाहे वह मजाकिया डायलॉग बोलने हों या फिर अपनी बात पर अड़े रहना हो। उनका झगड़ा भी काफी मशहूर था साथ ही शहनाज के साथ उनकी केमेस्ट्री ने तो सबका दिल जीत लिया था। सिद्धार्थ के अचानक निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। फैंस उन्हें याद करते हैं और उनकी यादें कभी दिल से नहीं जाएंगी।
Sid sun re ho na?! Look how impactful u made ur life n gave an example that everyone will forever remember you as the bestest person n the most real & influencing one✨I m soo proud that I chose u to stan n followed ur teachings!!MISSING UH ALOT MY HANDSOME🌟🥺#SidharthShukla 💫 https://t.co/Ml8fHxCjvh