फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले की इस हरकत पर नाराज हुए घरवाले, तेजस्वी ने कह दी यह बात

Fri, 17 Dec 2021 02:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Dec 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: The family members got angry over this act of Abhijeet Bichulke Tejashwi said this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन के चर्चित और मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को आए दिन बवाल देखने को मिल रहे हैं। शो जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे- वैसे ही इसका फिनाले पास आ रहा है। ऐसे में अब सभी सदस्य फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का बल लगाते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीते एपिसोड में बिग बॉस में सभी घरवालों को टिकट 2 फिनाले वीक के लिए एक टास्क दिया। हालांकि, बिग बॉस द्वारा बनाए गए नियमों का पालन न करने पर बिग बॉस ने टास्क को रद्द कर दिया।

बिग बॉस के टास्क रद्द करने के बाद एक ओर जहां सभी घरवाले नाराज नजर आए। तो वहीं राजीव समेत घर के कुछ सदस्य टास्क रद्द होने के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी को जिम्मेदार ठहराते दिखाई दिए। वहीं, आज प्रसारित हुए एपिसोड में टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले द्वारा की गई एक हरकत को लेकर भी घर में जमकर बवाल देखने को मिला।

 

 

Bigg Boss 15: The family members got angry over this act of Abhijeet Bichulke Tejashwi said this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल, टास्क के दौरान अभिजीत द्वारा किस मांगने पर तेजस्वी, करण कुंद्रा समेत कई घरवाले अभिजीत को फटकार लगाते नजर आए। इस दौरान देवोलीना भी अभिजीत पर काफी गुस्सा होती दिखाई दी। उन्होंने गुस्से में अभिजीत से कहा कि मजाक की हद होती है, लेकिन आपने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी है।

Bigg Boss 15: The family members got angry over this act of Abhijeet Bichulke Tejashwi said this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अभिजीत की इस हरकत पर तेजस्वी भी काफी गुस्सा होती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अभिजीत से कहा कि यह बहुत ही नीच हरकत है। वह इस तरह किसी लड़की को किस के लिए ब्लैकमेल नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी गुस्से में यह कहती भी नजर आई कि उनका मन उन्हें मारने को कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: The family members got angry over this act of Abhijeet Bichulke Tejashwi said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत पर गुस्सा करते हुए तेजस्वी ने उन्हें देवोलीना से माफी मांगने को भी कहा। जिसके बाद अभिजीत देवोलीना से माफी मांगते नजर आए। हालांकि, इसके बावजूद घर में विवाद थमता नजर नहीं आया और बात लगातार आगे बढ़ती गई।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: The family members got angry over this act of Abhijeet Bichulke Tejashwi said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच अभिजीत का पक्ष रखते हुए निशांत ने कहा कि मजाक दोनों तरफ से किया जाता है। ऐसे में दोनों को माफी मांगने चाहिए। हालांकि, निशांत की यह बात सुन तेजस्वी उन पर भी नाराज होती नजर आईं और इस दौरान देवोलीना और अभिजीत के कारण घर में 2 वर्ग आपस में लड़ते दिखाई दिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed