Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Vishal Kotian become the part of VIP members of the house these members were nominated for homelessness this week
{"_id":"618d6c9cf1c6374e532df2f4","slug":"bigg-boss-15-vishal-kotian-become-the-part-of-vip-members-of-the-house-these-members-were-nominated-for-homelessness-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: घर के वीआईपी सदस्यों में शामिल हुए विशाल कोटियन, इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: घर के वीआईपी सदस्यों में शामिल हुए विशाल कोटियन, इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विशाल कोटियन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 का यह हफ्ता काफी हंगामे भरा नजर आ रहा है। वैसे तो यह शओ दर्शकों को काफी पसंद आता ही है, लेकिन बीते कुछ दिनों से दर्शकों में इसमें हाई वोल्टेड ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। यह शो अब अपने छठवे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में अब ट्रॉफी पाने के लिए सभी सदस्यों के बीच मुकाबला भी तेज हो चुका है। इसी क्रम में शो के बीते एपिसोड में घर के सदस्य वीआईपी जोन का हिस्सा बनने के लिए एक टास्क में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं।
इस टास्क को करते हुए उमर, तेजस्वी, करण कुंद्रा और निशांत भट्ट वीआईपी जोन का हिस्सा बन चुके हैं। जिसके बाद अब ये चारों कंटेस्टेंट वीआईपी जोन के संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में आज प्रसारित हुए एपिसोड में अन्य सदस्य भी वीआईपी जोन में शामिल होने के लिए टास्क करते दिखाई दिए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वीआईपी जोन में शामिल हो चुके चारों सदस्य आपसी सहमति से किसी एक कंटेस्टेंट को इस जोन का हिस्सा बनाने के लिए विचार- विमर्श करते है। इस दौरान उमर, करण और तेजस्वी विशाल का नाम लेते हैं। वहीं, निशांत विशाल के नाम पर असहमत नजर आए। हालांकि, लंबी चर्चा के बाद सभी विशाल के नाम पर सहमत हो जाते हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
आज प्रसारित हुए एपिसोड में वीआईपी जोन में एंट्री पाने के लिए हुए इस टास्क को करते हुए प्रतीक सहजपाल को हराकर विशाल वीआईपी जोन का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, विशाल के जीतने के बाद प्रतीक इस बात पर गुस्सा जाहिर करते दिखाई दिए। उनके मुताबिक उनके साथ सही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
विशाल कोटियन के वीआईपी जोम का हिस्सा बनने के साथ ही अब उमर, तेजस्वी, करण कुंद्रा और निशांत भट्ट के बाद विशाल भी बिग बॉस 15 की ट्रॉफी के हकदार बन गए हैं। वहीं, इन पांचों सदस्यों को छ़ोड़ अन्य सदस्य यानी नेहा भसीन, शमिता शेट्टी, जय भानुशाली, प्रतीक सहजपाल और सिंबा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, टास्क के दौरान अफसाना एक फिर घरवालों से लड़ते और घर के नियम तोड़ती नजर आईं। दरअसल, वीआईपी जोन के लिए अफसाना के अलावा अन्य सदस्यों का चुनाव उन्हें धोखा लगा। लेकिन, बाद में वह सभी स लड़ते हुए चाकू उठाकर खुद को नुकसान पहंचाती नजर आईं। जिसके बाद उनकी इस हरकत के चलते बिग बॉसे ने घर से निष्कासित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।