फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में अपनी स्वीमिंग से अब्दु रोजिक ने बनाया सबको दीवाना, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

Tue, 04 Oct 2022 07:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 04 Oct 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik Swimming skills are loving by fans, video goes viral on social media
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो में आए सभी कंटेस्टेंट में तजाकिस्तान से आए अब्दु रोजिक की क्यूटनेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'बिग बॉस 16' को आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अब्दु की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब्दु का नटखट अंदाज और क्यूटी सी स्माइल शो के अंदर ही नहीं बाहर भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अब्दु की स्वीमिंग स्किल ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को डरा भी दिया।

Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik Swimming skills are loving by fans, video goes viral on social media
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शालीन भनोट अब्दु से पूछते नजर आ रहे हैं कि वह कहां जा रहे हैं, जिस पर अब्दु बताते हैं कि वह अपने कपड़े चेंज करके स्वीमिंग करने जा रहे हैं। इसके बाद वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ स्वीमिंग के लिए जाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रही अब्दु की स्वीमिंग स्किल्स सबको पसंद आ रही हैं। इसके बाद अचानक से अब्दु स्विमिंग पूल में डूबने लगते हैं, जिससे प्रियंका डर जाती हैं और उनकी मदद के लिए आगे आती हैं। इतने ही अब्दु हंसने लगते हैं, तो प्रियंका उनके कहती हैं कि वह डर गई थीं।सोशल मीडिया पर अब्दु का मस्ती करता यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: साजिद खान की बात सुन गुस्से में लाल हुए शालीन भनोट, बोले- यहां क्यों आए हो? शुरू हुई दुश्मनी!

Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik Swimming skills are loving by fans, video goes viral on social media
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु रोजिक की इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब्दु बहुत क्यूट हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'घर के सबसे फेवरेट।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'इस क्यूटी को घर से बेघर नहीं होना चाहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'अब्दु बहुत ही प्यारा है।' इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर अब्दु के लिए कर रहे हैं।

Bigg Boss: सलमान को पति मानने वाली अर्चना को अब्दु का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, यूजर्स ने की निष्कासन की मांग
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik Swimming skills are loving by fans, video goes viral on social media
सलमान खान के साथ अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब्दु मूल रूप से तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह सिंगर हैं और हिंदी में भी गाने गाते हैं। हालांकि उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता और ऐसे में बिग बॉस के घर में साजिद खान को उनकी बातें दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंगर होने के साथ अब्दु बॉक्सर और ब्लॉगर भी हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और अब बीबी हाउस में आने के बाद वह और भी बढ़ गई है। 

Pavitra Punia-Eijaz Khan: पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं अभिनेत्री

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed