फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: इन सेलेब्स की 'बिग बॉस' में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 05 Oct 2022 05:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 05 Oct 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 List of celebs who are ready to enter in salman khan show through wild card entry karan tejasswi
बिग बॉस 16 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बॉस के 16वें सीजन का रंगारंग आगाज होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीबी हाउस में एंट्री लेने के बाद से ही इसमें लगातार कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि किसी को भी नहीं पता होता है कि कब सलमान खान के इस शो में कोई नया ट्विस्ट आ जाए। बिग बॉस ने शोसकी शुरुआत में ही कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में वह बड़े फैसले भी ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है कि बीबी हाउस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। जहां अभी तक सिर्फ किली पॉल की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की चर्चा थीं, वहीं अब उनके साथ-साथ कई और नाम भी सामने आ रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं कंटेस्टेंट्स के नामों के बारे में बताने जा रहे हैं... 

Bigg Boss 16 List of celebs who are ready to enter in salman khan show through wild card entry karan tejasswi
बिग बॉस 16 - फोटो : Social media

बिग बॉस के शुरू होते ही इसमें तरह-तरह के बवाल देखने को मिल रहे हैं। जहां अब्दु रोजिक जैसे कंटेस्टेंट अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत रहे हैं, वहीं कुछ प्रतिभागी शुरुआती वीकएंड पर ही बिग बॉस की फटकार छा चुके हैं। इन सब ड्रामों के बीच शो में होने वाली वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री में सिर्फ एक नहीं बल्कि एक के बाद एक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कई नामों पर बहस जारी है कि कुछ सितारे इस शो हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। 'बिग बॉस' में किन-किन कंटेस्टेंट की एंट्री के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, चलिए जानते हैं। इनमें राजीव अदतिया, सूर्या मिश्रा, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जैसे सितारों का नाम शामिल है।
KBC 14: ‘केबीसी 14’ के मंच पर ऐसा क्या हुआ कि अभिषेक बच्चन को देख रो पड़े अमिताभ बच्चन, वायरल हो रहा वीडियो

Bigg Boss 16 List of celebs who are ready to enter in salman khan show through wild card entry karan tejasswi
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta

दिलचस्प बात यह है कि जिन सभी सेलेब्स के नाम रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं, वह सभी ज्यादातर बीबी हाउस में पहले कैद हो चुके हैं। अब देखना यह है कि यह सब सीनियर्स बन खेल को और रोमांचक बनाने कुछ हफ्तों के लिए एंट्री लेते हैं या फिर सही में कॉम्पिटिशन का हिस्सा बन एक बार फिर 'बिग बॉस' की ट्रॉफी ले लिए भिड़ते नजर आएंगे। आपको बता दें राजीव अदतिया बिग बॉस के पिछले सीजन में नजर आ चुके हैं। वह बहुत ही जल्दी शो से बाहर हो गए थे लेकिन उन्हें एक बार फिर रिंग मास्टर के रूप में एंट्री मिली थी। अब कहा जा रहा है कि नए सीजन में भी राजीव एंट्री कर सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूर्या मिश्रा भी बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में एंट्री कर सकती हैं। इन दोनों के नाम के साथ बिग बॉस 15 के सेकंड रनर अप रहे करण कुंद्रा भी बिग बॉस के नए सीजन में दोबारा नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि पुराने सीजन में एंटरटेनिंग लव कपल रहे तेजस्वी और करण दोबारा शो में खास टास्क का हिस्सा बनने को लेकर शो में एंट्री कर सकते हैं।  
Alia Bhatt: सामने आईं आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें, अभिनेत्री की सादगी ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 List of celebs who are ready to enter in salman khan show through wild card entry karan tejasswi
किली पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

इन सब के अलावा शो में एक नई एंट्री होने वाली है। दरअसल, 'बिग बॉस 16' में इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल एंट्री करने वाले हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी शेयर कर दिया है, जिसमें किली पॉल शो में धांसू एंट्री करते दिख रहे हैं और शो के एंटरटेनमेंट किंग अब्दू रोजिक उनका स्वागत करते हैं। किली पॉल 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक खास मकसद से आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शो में सब कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क करवाने वाले हैं। टास्क रील से जुड़ा होगा। घर में दो टीम बनाई जाएगी। पहली टीम के कैप्टन अब्दू होंगे और दूसरी टीम एमसी स्टेन की होगी। इन दोनों के दो सपोर्टर होंगे- शिव ठाकरे और सुंबुल तौकीर खान। अब इन लोगों को मिलकर घर के बाकी लोगों को अपनी टीम में किसी भी तरह शामिल करना है और फिर रील बनानी है। 
Bigg Boss 16: जबरदस्त ट्विस्ट के साथ 'बिग बॉस' के घर में इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल की एंट्री, क्या होगा खास?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed